✕

होम / बिजनेस / इनकम टैक्स विभाग की नजर 40,000 टैक्सपेयर्स पर, कहीं आप तो नहीं, जानें पूरा मामला?

इनकम टैक्स विभाग की नजर 40,000 टैक्सपेयर्स पर, कहीं आप तो नहीं, जानें पूरा मामला?

इनकम टैक्‍स व‍िभाग की तरफ से ऐसे लोगों और कंपन‍ियों पर नजर रखी जा रही है, ज‍िन्‍होंने टीडीएस काटने के बावजूद व‍िभाग को जमा नहीं क‍िया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट टीडीएस (TDS) में गड़बड़ी को लेकर जांच अभियान शुरू किया है, जिसके दायरे में 40 हजार से अधिक टैक्सपेयर्स हैं. इसमें उन लोगों और कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा, जिन्होंने टीडीएस/टीसीएस नहीं काटा है या जमा नहीं किया है, इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं.

टीडीएस भुगतान में पाई गई गड़बड़ियां

यह कार्रवाई वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में काटे गए टैक्स के आधार पर हो रही है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने टीडीएस भुगतान में कई तरह की गड़बड़ियां पाई हैं. बोर्ड ने टीडीएस न भरने वाले लोगों को पकड़ने के लिए 16 सूत्रीय योजना बनाई है. इसके अलावा डेटा एनालिस्ट टीम ने जांच के लिए ऐसे टैक्सपेयर्स की लिस्ट बनाई है, जिन्हें जांच के लिए रडार पर रखा गया है. मामले से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इन करदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा, जिससे उन्हें कर जमा करने में हुई किसी भी गलती को सुधारने का मौका दिया जाएगा.

बार-बार नियम उल्लंघन पर सख्ती बढ़ेगी

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की है, जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इसके अलावा, उन मामलों में भी शिकंजा कसा जाएगा, जहां टीडीएस कटौती और अग्रिम कर भुगतान के बीच बड़ा अंतर हो. कंपनियां बार-बार टीडीएस काटने के विवरण में बदलाव कर रही हो.

अगर बैंक या दूसरी संस्थाओं ने गलत तरीके से किसी टैक्सपेयर का TDS काट लिया है तो वह इस कटौती को 31 मार्च तक सुधार कर सकता है. इसके तहत उन टैक्सपेयर्स को भी मौका मिलेगा, जिनके काटे गए टीडीएस की जानकारी फॉर्म 26AS या वार्षिक सूचना रिपोर्ट (AIS) में नहीं दिख रही है.

छह साल की अवधि तय

सरकार ने टीडीएस रिटर्न में सुधार के लिए अधिकतम छह साल की अवधि तय की है, जिससे टैक्सपेयर्स को अपनी गलतियों को ठीक करने का पर्याप्त समय मिल सके. यह समय सीमा उस वित्तीय वर्ष से छह वर्ष है, जिसके लिए संशोधित टीडीएस रिटर्न दाखिल किया जा रहा है. इस स्थिति में आकलन वर्ष 2018-19 के दौरान दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में सुधार करने की समय सीमा आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही है.

टैक्सपेयर को करना होगा अप्लाई

अगर यह गलती टीडीएस रिटर्न में हुई है तो टैक्सपेयर को संबंधित बैंक या संस्थान से रिटर्न में सुधारने का अनुरोध करना होगा. बिना सही टीडीएस रिटर्न के कटौती दावा नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा, ट्रेस पोर्टल पर 2024-25 के चौथी तिमाही के लिए फॉर्म-24 क्यू और फॉर्म-16 के पार्ट-बी के लिए नया अपडेट जारी किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

17 hours ago