होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव लगाकर पूरी हो सकती है मुनाफे की आस!

आज इन शेयरों पर दांव लगाकर पूरी हो सकती है मुनाफे की आस!

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जहां सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं निफ्टी सपाट रहा था. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछले हफ्ते के कुछ दिन तेजी वाले रहे. इससे पहले बाजार में गिरावट का दौर था. शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 23 अंकों की बढ़त के साथ 59,655 और NSE निफ्टी सपाट 17,624 अंकों पर बंद हुआ. इस दौरान, टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक आदि शेयरों में नरमी रिकॉर्ड की गई थी. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Ashoka Layland, SBI Card, TCS, ITC, Asian Paints और Dabur में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इनमें मुनाफे की गुंजाइश बन सकती है. इसके उलट MACD के अनुसार जिन शेयरों में आज मंदी का रुख है, उसमें PFC, Manappuram Finance, Sun Pharma, और Dalmia Bharat शामिल हैं. मतलब कि इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन शेयरों पर रखें नजर
तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड देखने से पहले कुछ ऐसे शेयरों पर नजर डालते हैं, जो आज फोकस में रह सकते हैं. इसमें सबसे पहला नाम है रिलायंस इंडस्ट्रीज. कंपनी ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किये हैं. कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसे 19,299 करोड़ का शुद्ध मुनाफा  हुआ है. पूरे वित्‍त वर्ष के दौरान कंपनी का टैक्‍स पूर्व कुल कारोबार (EBITDA) पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा का रहा है. इसी तरह,  आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजों की घोषणा भी हो चुकी है. ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों पर नतीजों का असर देखने को मिल सकता है. साथ ही आज, IndusInd Bank, Century Textiles & Industries, Bank of Maharashtra, Persistent Systems, Mahindra Logistics, IIFL Securities, NELCO, Tamilnad Mercantile Bank और Trident Texofab अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे, लिहाजा इनके शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो Ashoka Layland का शेयर शुक्रवार को 1.76% की गिरावट के साथ 136.45 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इसमें 1.05% की गिरावट आई है. यह फिलहाल अपने 52 वीक के हाई लेवल 169.45 रुपए से नीचे ट्रेड कर रहा है. SBI कार्ड बीते कारोबारी दिन एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर 761.80 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह 0.26% बढ़त हासिल कर चुका है. TCS के लिए भी शुक्रवार शुभ रहा. इस दौरान आईटी कंपनी का शेयर 1.75% की छलांग लगाकर 3,159 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने 2 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसी तरह, ITC बढ़त के साथ 408, Asian Paints बढ़त के साथ 2,877.85 और डाबर गिरावट के साथ 525 रुपए पर बंद हुआ था.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago