होम / बिजनेस / फेस्टिवल सीजन में इन शेयरों पर लगाएं दांव, मिल सकता है शानदार रिटर्न

फेस्टिवल सीजन में इन शेयरों पर लगाएं दांव, मिल सकता है शानदार रिटर्न

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसकी एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा की जा रही बिकवाली भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में कमाई के मौके हमेशा मौजूद रहते हैं, बस ज़रूरत होती है सही स्टॉक पर दांव लगाने की. पिछले कुछ वक्त से मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसकी एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकालना भी है. हालांकि, यदि बाजार के इतिहास को देखा जाए तो अक्टूबर उसके लिए लकी महीना रहा है. ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में मार्केट में तेजी देखने को मिले. यहां हम आपको ऐसे कुछ शेयर बता रहे हैं, जिनके इस फेस्टिवल सीजन में अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है. 

Exide Industries Ltd
वैसे तो पिछले कारोबारी दिन इस शेयर में गिरावट देखने को मिली, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे इसमें तेजी आ सकती है. उनके अनुसार, टू-व्हीलर सेगमेंट में हेल्दी मार्केट शेयर की वजह से बैटरी की बिक्री बढ़ सकती है और यदि ऐसा होता है तो कंपनी के शेयरों का चढ़ना तय है. Exide लगातार बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, यह भी एक वजह है कि एक्सपर्ट्स इस स्टॉक को लेकर आशावादी हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलिगेयर ने इस शेयर को 229 रुपए के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है.  

Voltas Limited
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंडस्ट्री में पॉजिटिव ग्रोथ के ट्रेंड्स का सबसे अधिक फायदा Voltas को मिल सकता है. उनका कहना है कि मजबूत ब्रांड कनेक्ट, पैन-इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और बेहतरीन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बदौलत कंपनी रूम AC सेगमेंट में अपनी लीडरशिप पोजिशन को बरकरार रखेगी. इसलिए इस शेयर में आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. इसे 1,149 रुपए के टार्गेट के साथ खरीदा जा सकता है. बता दें कि फिलहाल ये शेयर 910.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 

Infosys Ltd 
इस IT कंपनी के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,452 रुपए पर बंद हुए. लेकिन एक्सपर्ट्स को लगता है कि इसमें तेजी देखने को मिलेगी. लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से रेलिगेयर ब्रोकिंग इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव है. इस ब्रोकरेज फर्म Infosys के स्टॉक के लिए 1986 रुपए का टार्गेट प्राइज़ तय किया है. इंफोसिस के शेयरों में पिछले 5 दिनों में 5.15% इजाफा हुआ है. लेकिन छह महीने और 1 साल का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इस अवधि में क्रमश: 19.98% और 15.77% गिरावट दर्ज की गई है. 

HCL और Titan
HCL Technologies का शेयर 0.97% की गिरावट के साथ 955.20 रुपए पर बंद हुआ था, लेकिन इसका पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. इस दौरान शेयर में 3.66% की बढ़त देखने को मिली है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस स्टॉक को 1,333 रुपए के टार्गेट के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें 43 प्रतिशत की ग्रोथ नज़र आ रही है. इसी तरह, टाइटन के शेयरों में भी और मजबूती आ सकती है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 2,877 रुपए के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल, यह 2,730.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago