होम / बिजनेस / महंगाई के बीच नवरात्रि में लोगों ने पानी की तरह बहाया पैसा, जानें किन चीजों की रही डिमांड

महंगाई के बीच नवरात्रि में लोगों ने पानी की तरह बहाया पैसा, जानें किन चीजों की रही डिमांड

इस त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों को 11.8 अरब डॉलर की बिक्री होने की उम्मीद है. वहीं, 2019 की बात करें तो ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी सीजन में 5 अरब डॉलर की बिक्री की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत में त्योहारी सीजन नवरात्रि के साथ शुरू हो चुका है, जो छठ पूजा तक जारी रहेगा. महंगाई के बावजूद इस बार पिछले दो साल के मुकाबले बाजार में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. महंगाई को कंट्रोल में करने के लिए RBI भी रेपो रेट बढ़ा रहा है, जिसकी वजह से लोन भी महंगे हो रहे हैं, पर त्योहारी सीजन में बाजार पर इसका असर नहीं दिख रहा है.

ई-कॉमर्स कंपनियों की चांदी
लगभग सभी एक्सपर्ट्स की राय है कि इस बार का त्योहारी सीजन पिछले 2 साल के मुकाबले सबसे अच्छा रहने वाला है. इसकी झलक नवरात्रि के दौरान ही देखने को मिल गई. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से लेकर मोबाइल, फैशन प्रोडक्ट्स, कार और बाइक-स्कूटी की जबर्दस्त बिक्री हो रही है. Flipkart, Amazon समेत सभी ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल की सफलता इसका प्रमाण है.

ढ़ाई गुना अधिक बिक्री का अनुमान
रेडसियर के अनुमान के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों को 11.8 अरब डॉलर की बिक्री होने की उम्मीद है. वहीं, 2019 की बात करें तो ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी सीजन में 5 अरब डॉलर की बिक्री की थी. इस लिहाज से देखें, इस बार लगभग ढ़ाई गुना अधिक बिक्री का अनुमान लगाया गया है.

10 दिनों में 1.75 लाख कारों की डिलिवरी
जहां तक कार की बिक्री की बात है तो इसकी शुरुआत नवरात्रि से पहले ही हो गई थी, लेकिन त्योहार शुरू होते ही इसकी बिक्री में और तेजी आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 दिनों में डेली 17,500 कारों की डिलिवरी हुई है. यानी सिर्फ 10 दिनों में कुल 1.75 लाख कारों की डिलिवरी की गई. पिछले साल नवरात्रि के समय 10 दिनों में 80,000 कारों की डिलिवरी हुई थी.

मारुति के पास 4.20 लाख कारों की एडवांस्ड बुकिंग
मारुति सुजूकी ने कहा कि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के दौरान उसने कुल 81,000 वाहनों की डिलिवरी की. कंपनी के लिए यह सीजन पिछले 2 साल के मुकाबले सबसे बेहतर है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने भी इसे स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि इस तेजी का एक कारण नवरात्रि तो है ही, लेकिन महीना खत्म होने का असर भी देखने को मिला. उन्होंने कहा कि कंपनी वैगनआर, ऑल्टो, सेलेरियो जैसी कारों का प्रोडक्शन अधिक कर सकती है, लेकिन विटारा, ब्रेजा, एक्सएल6 जैसी प्रीमियम कारों की मांग ज्यादा है. 5 अक्टूबर तक मारुति की 4.20 लाख कारों की बुकिंग हो चुकी है.

नवरात्रि में दोपहिया भी खूब बिके
नवरात्रि के दिनों में सिर्फ कारों की नहीं, दोपहिया वाहनों की भी बिक्री में इजाफा देखने को मिली. इन 10 दिनों में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं, नवरात्रि के दौरान ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 4 गुना बढ़ गई.

VIDEO : E-Commerce कंपनियों की फेस्टिव सीजन सेल में छोटे शहरों से मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

16 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

41 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago