✕

होम / बिजनेस / नवंबर में भारतीय ऑटो सेक्टर की जबरदस्त रफ्तार, हर सेगमेंट में जबरदस्त मांग

नवंबर में भारतीय ऑटो सेक्टर की जबरदस्त रफ्तार, हर सेगमेंट में जबरदस्त मांग

नवंबर 2025 का महीना भारतीय ऑटो उद्योग के लिए कई सकारात्मक संकेत लेकर आया है. घरेलू बाजार में बढ़ती मांग, कम जीएसटी, सस्ता फाइनेंस और ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूत खरीद क्षमता ने पूरे सेक्टर को गति दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत का ऑटो उद्योग नवंबर 2025 में तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. दोपहिया से लेकर पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों तक हर श्रेणी में मजबूत मांग दिखाई दे रही है. जीएसटी में कटौती, आसान फाइनेंस और ग्रामीण आय में सुधार ने बाजार को नई ऊर्जा दी है. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री लगभग 15% बढ़ सकती है. त्योहारों के बाद भी मांग में कोई कमी नहीं आई है. ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती खरीदार क्षमता और कीमतों में राहत ने इस सेगमेंट को मजबूती दी है. आइए विस्तार से जानते हैं, इस रिपोर्ट में और क्या जानकारियां सामने आई हैं? 

इतनी बढ़ी बिक्री

रिपोर्ट के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 32% बढ़कर 6 लाख 5 हजार यूनिट. रॉयल एनफील्ड की बिक्री 28% बढ़कर 1 लाख 5 हजार यूनिट. टीवीएस मोटर की बिक्री 18% बढ़कर 4 लाख 75 हजार यूनिट तक पहुंच सकती है.

कमर्शियल वाहनों में 15% उछाल 

कमर्शियल वाहन बाजार नवंबर में लगभग 15% की सालाना बढ़त दर्ज कर सकता है. जीएसटी कम होने का फायदा खास तौर पर हल्के कमर्शियल वाहनों को मिला है, जिनकी कीमतें ग्राहकों को अब ज्यादा किफायती लग रही हैं. बाजार में खपत बढ़ने से माल ढुलाई की मांग बढ़ी है, जिससे बिक्री को गति मिल रही है. अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन और ईआईएम वीसीवी की बिक्री में 17–18% की वृद्धि का अनुमान है.

पैसेंजर वाहनों में स्थिर बढ़त 

पैसेंजर वाहन श्रेणी नवंबर में करीब 13% की तेजी दर्ज कर सकती है. जीएसटी कटौती, आसान फाइनेंस, ग्रामीण क्षेत्रों में मांग का विस्तार और नए मॉडल लॉन्च होने से इस सेगमेंट में मजबूती बनी हुई है. कई कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट भी बढ़ाए हैं.

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 18% बढ़कर 93 हजार यूनिट. टाटा मोटर्स पैसेंजर वाहनों की बिक्री 55 हजार 500 यूनिट. मारुति सुजुकी की बिक्री लगभग 2 लाख 10 हजार यूनिट और ह्युंडई की बिक्री 9% बढ़ सकती है.

ट्रैक्टर बाजार में भी मजबूती 

ट्रैक्टर उद्योग नवंबर में करीब 7% की वृद्धि दर्ज कर सकता है. जीएसटी कम होने से किसानों की खरीद क्षमता बढ़ी है. अच्छी फसल और बेहतर आमदनी ने ट्रैक्टर की मांग को मजबूती दी है. हालांकि खेती की लागत बढ़ी है, लेकिन संपूर्ण माहौल सकारात्मक बना हुआ है.

महिंद्रा फार्म डिवीजन की बिक्री 6% बढ़कर 35 हजार 400 यूनिट. एस्कॉर्ट्स और कुबोटा की संयुक्त बिक्री 9 हजार 500 यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है.

निर्यात में भी जोरदार संभावना

रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में भारतीय वाहनों की मांग बढ़ रही है. इससे नवंबर और आने वाले महीनों में निर्यात में तेजी आ सकती है. यह कंपनियों की कुल बिक्री को और मजबूत बना सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

5 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 minutes ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

26 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

5 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

1 hour ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago