होम / बिजनेस / चीतों से लेकर इस एयरपोर्ट का नाम बदलने तक, #MannkiBaat में पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

चीतों से लेकर इस एयरपोर्ट का नाम बदलने तक, #MannkiBaat में पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

मन की बात में पीएम ने चीतों के नामकरण पर लोगों से सुझाव मांगने से लेकर के चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलने तक का ऐलान किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए 93वीं बार लोगों को संबोधित किया. इस बार की मन की बात में पीएम ने चीतों के नामकरण पर लोगों से सुझाव मांगने से लेकर के चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलने तक का ऐलान किया. पीएम ने कहा कि नामिबिया से भारत में चीतों के आने के बाद से लोग काफी खुश हैं और इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है ताकि उनको सुरक्षित रखा जा सके. 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम इस महान क्रांतिकारी के नाम पर

पीएम मोदी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने देश के इस महान क्रांतिकारी के जन्मदिन 28 सितंबर को याद करने का आह्वान भी लोगों खासकर कि युवा वर्ग से किया है. 

चीतों का नामकरण का कांटेस्ट

पीएम मोदी ने चीतों का नामकरण करने के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं. पीएम ने कहा कि इसके लिए Mygov.in पर एक कॉम्प्टीशन का आयोजन किया जाएगा, उसमें चीतों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का नाम क्या होना चाहिए और जो चीते इस वक्त देश में आए हैं उनका भी क्या कुछ नाम होना चाहिए. वैसे ये नामकरण अगर ट्रेडिशनल हो तो काफी अच्छा रहेगा क्योंकि अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज, हमें, सहज ही, अपनी ओर आकर्षित करती है.

पंडित दीनदयाल को किया याद

आज 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का भी जन्मदिन है. पीएम ने उनको याद करते हुए कहा कि देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था. वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने.

नवरात्रि से लेकर विजयदशमी का जिक्र

पीएम ने कल से पूरे देश में शुरू हो रहे नवरात्रि के पर्व और बाद में पड़ने वाले विजयदशमी का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि कल से पूरे देश में उत्सवों का रौनक शुरू हो जाएगी. ‘मां शैलपुत्री’ की उपासना के साथ ही 9 दिनों का नियम-संयम और उपवास, फिर विजयदशमी का पर्व भी होगा. हमारे पर्वों में आस्था और आध्यात्मिकता के साथ-साथ कितना गहरा संदेश भी छिपा है.

VIDEO: कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

4 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

4 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

4 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

8 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

4 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

4 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

4 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.