होम / बिजनेस / सिर्फ 4 महीने में इस शेयर ने निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न, अब बोनस भी देगी कंपनी

सिर्फ 4 महीने में इस शेयर ने निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न, अब बोनस भी देगी कंपनी

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में जूट प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है. भारत में बने जूट के प्रोडक्ट्स की डिमांड पश्चिमी देशों में तेजी से बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आज हम एक ऐसे शेयर की बात करने जा रहे हैं, जिसने पिछले 4 महीने में ही अपने निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया. यह टेक्सटाइल सेक्टर की एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसका नाम है- Gloster Ltd. इस कंपनी का मार्केट कैप 631 करोड़ रुपये है. यह टेक्सटाइल कंपनी मुख्य रूप से जूट से एक्सपोर्ट क्वॉलिटी के प्रोडक्ट्स बनाती है.

पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ी है डिमांड
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में जूट प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है. भारत में बने जूट के प्रोडक्ट्स की डिमांड पश्चिमी देशों में तेजी से बढ़ी है, जिसके कारण इसके एक्सपोर्ट में भी तेजी आई है. कंपनी की ग्रोथ के पीछे ये एक बहुत बड़ा कारण है. इसी वजह से उत्साहित होकर इस कंपनी ने अपने निवेशकों को भी बोनस शेयर देने का ऐलान किया है.

इस तारीख को फैसले पर लग जाएगी मुहर
7 नवंबर, 2022 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग है. इसी मीटिंग में निवेशकों को बोनस शेयर दिए जाने के फैसले पर मुहर लगेगी. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह बात कही है. इसके अलावा उस मीटिंग में सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजों को भी मंजूरी दी जाएगी.

अभी क्या है इस कंपनी के एक शेयर का भाव?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2022) को Gloster Ltd के प्रति शेयर का भाव 1,155.30 रुपये था. पिछले एक साल की बात करें तो इस कंपनी के शेयर का भाव 3 फीसदी चढ़ा है, जबकि पिछले सिर्फ 4 महीने की बात करें तो शेयर के भाव में 34 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.

पिछले 4 महीने में मिला बंपर रिटर्न
20 जून, 2022 को Gloster Ltd के एक शेयर का भाव 850 रुपये था, जो 52 हफ्ते का सबसे लो था. अब इसके एक शेयर का भाव 1,155 रुपये है. इस हिसाब से कंपनी ने लगभग साढ़े चार महीने में निवेशकों को 34 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, कंपनी के शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई लेवब 1,350 रुपये से 14.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन बढ़ती डिमांड और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इसमें और उछाल आने का संभावना है.

भारतीय शेयर बाजार का कारोबार
आपको बता दें कि शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2022) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. बीएसई सेंसेक्स 203.01 यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 59,959.85 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 49.85 यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 17,786.80 अंक पर बंद हुआ था.

नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें. BW Hindi किसी भी तरह के फायदे का दावा नहीं करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago