✕

होम / बिजनेस / रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, 1 दिसंबर से नहीं चलेंगी ये ट्रेन, जानिए क्यों?

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, 1 दिसंबर से नहीं चलेंगी ये ट्रेन, जानिए क्यों?

कोहरे के चलते1 दिसंबर से भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन रद्द करने का फैसला लिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सर्दी का मौसम शुरू होते ही अब दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है. इसका असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी हो रहा है. ऐसे में रेलवे ने फैसला लिया है कि वह 1 दिसंबर से उन इलाकों में स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी, जहां कोहरा ज्यादा रहता है. इसके साथ ही कई ट्रेनों की स्पीड भी कम की जा सकती है. तो आइए जानते हैं कौन-कौन से क्षेत्र में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा? 

रेलवे के इन चारों जोन में सबसे अधिक कोहरा
रेलवे के 18 जोन में से चार जोन कोहरे से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. इनमें दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद को कवर करने वाला नॉर्दर्न जोन शामिल है. इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट रेलवे, नॉर्थ-सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट रेलवे के इलाके प्रमुख हैं. कोहरे के कारण डेली चलने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड कम कर दी गई है. वहीं, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जिन इलाकों में कोहरा नहीं होगा और वहां स्पेशल ट्रेन चलाने की जरूरत महसूस हुई तो उन इलाकों में जरूरत अनुसार स्पेशल ट्रेन चलाई भी जा सकती हैं.

यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं
कोहरे और प्रदूषण के मौसम में रूटीन ट्रेनें ही समय पर चल जाएं तो अच्छा होगा. योजना यही बनाई गई है कि कोहरे के दौरान यात्रियों को कम-से-कम परेशानी हो. इसके लिए तमाम बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के खाने-पीने और बैठने के लिए लिए अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराने की योजना तैयार कर ली गई है. 

कोहरे में ऐसे होती है ट्रेन की सुरक्षा
देश में रेलवे पारंपरिक एब्सोल्यूट सिग्नल सिस्टम की जगह धीरे-धीरे ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम को लगा रहा है. वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि कोहरे के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से यह अच्छा होगा कि रेलवे ऑटोमैटिक की जगह एब्सोल्यूट सिग्नल सिस्टम के तहत ट्रेन चलाए.इस सिस्टम में दो स्टेशनों के बीच एक ही ट्रेन को रहने की इजाजत दी जाती है, जबकि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम में दो स्टेशनों के बीच एक से अधिक ट्रेन हो सकती हैं. कोहरे में जब लोको पायलट को आसानी से सिग्नल दिखाई नहीं देते तो ऐसे नाजुक टाइम के लिए सिग्नल का पुराना सिस्टम ही सही है. फिलहाल देश के करीब दो हजार स्टेशन एरिया में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जा चुका है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

6 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

8 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

9 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

9 hours ago

बड़ी खबरें