होम / बिजनेस / 'ऑपरेशन सिंदूर' का बाजार पर असर: डिफेन्स कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल

'ऑपरेशन सिंदूर' का बाजार पर असर: डिफेन्स कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी केवल तात्कालिक नहीं बल्कि आने वाले वर्षों में डिफेन्स सेक्टर के प्रदर्शन में निरंतर सुधार का संकेत हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डिफेन्स कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार (9 मई, 2025) को जोरदार तेजी देखने को मिली है. इन कंपनियों के शेयर 5 प्रतिशत तक चढ़ गए, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल बन गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते अब इन कंपनियों के ऑर्डर बुक में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उनकी रेवेन्यू और मुनाफे के अनुमान में भी उछाल आ सकता है. आइए जानते हैं किस कंपनी के शेयर में कितनी तेजी आई है?

ताजा घटनाक्रम के बाद डिफेन्स स्टॉक्स में तेजी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आर.एस. पुरा और अर्निया क्षेत्रों की ओर आठ मिसाइलें दागी थीं. हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोका और निष्क्रिय कर दिया. इस घटना के बाद डिफेन्स कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भारत डायनामिक्स के शेयर ₹1,130.30 (+3.31%), हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर ₹2,890.90 (+2.34%), पारस डिफेन्स एंड स्पेस के शेयर ₹512.10 (+2.08%), और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ₹141.10 (+3.41%) ट्रेड कर रहे थे. अन्य डिफेन्स कंपनियों के शेयर भी सकारात्मक रुख में थे, जैसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ₹767.80 (+1.56%), एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स ₹1,048.40 (+3.21%), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ₹607.70 (+2.2%), और कोचीन शिपयार्ड ₹755.10 (+0.12%) पर कारोबार कर रहा था. 

इतनी उछाल के साथ हुए बंद
शाम को भारत डायनामिक्स (BDL) के शेयर 5.79% की तेजी के साथ 1,538.00, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL) 1.77% की तेजी के साथ 4,501.00, पारस डिफेन्स एंड स्पेस (Paras Defence) 8.37% की तेजी के साथ 371,473.00, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 2.93% की तेजी के साथ 316.15, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) 3.73% की तेजी के साथ 2,925.00, एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स ( Astra Microwave Products) 6.35% की तेजी के साथ 885.00, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE) 1.42%की तेजी के साथ 1,802.00, कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard)  0.12% की तेजी के साथ 755.10 रुपये पर बंद हुए. 

'ऑपरेशन सिंदूर' का असर डिफेन्स कंपनियों पर

विशेषज्ञों का मानना है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के कारण अब डिफेन्स कंपनियों के ऑर्डर बुक में तेजी से वृद्धि हो सकती है. इन कंपनियों को अब अधिक आक्रामक कार्यान्वयन लक्ष्य (Execution Targets) दिए जा सकते हैं. आने वाले तिमाहियों और 1-3 वर्षों में इन कंपनियों के प्रदर्शन में वृद्धि देखी जा सकती है, जिससे उनकी रेवेन्यू और मुनाफे के अनुमानों में उछाल आ सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे सिर्फ आकर्षक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में निवेश करने से बचें. उन्होंने कहा कि निवेशकों को भावनाओं या अनुमानों की बजाय तथ्य, आंकड़े, डेटा विश्लेषण और रिसर्च आधारित निर्णय लेना चाहिए.

बता दें, 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत द्वारा पाकिस्तान में चल रहे सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था. इस अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया. यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अभियान का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुना था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

6 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago