✕

होम / बिजनेस / बाजार पर ग्लोबल दबाव का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, जानें कहां करें निवेश और किन शेयरों से बचें

बाजार पर ग्लोबल दबाव का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, जानें कहां करें निवेश और किन शेयरों से बचें

सोमवार को BSE सेंसेक्स 173.77 अंक टूटकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 58 अंक गिरकर 25,227.35 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया था. वैश्विक बाजारों में कमजोरी और आईटी व एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 173.77 अंक यानी 0.21% टूटकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 58 अंक या 0.23% गिरकर 25,227.35 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 457 अंकों तक लुढ़क गया था.

वैश्विक बाजारों में कमजोरी की मुख्य वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 नवंबर से चीनी वस्तुओं पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली का माहौल बन गया. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों में नुकसान और बढ़त

सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

इन शेयरों में दिखी मजबूत तेजी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज तेजी वाले शेयरों में Jubilant Ingrevia, Tata Investment, KFIN Technologies, C.E. Info Systems, UTI AMC, ABSL AMC और L&T Finance शामिल हैं. इनमें से कई स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर छू लिया है, जो इनके बुलिश ट्रेंड को दर्शाता है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में काफी हलचल देखने को मिल सकती है, जैसे HCL Tech ने Q2 में ₹4,236 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है और ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है. KFin Technologies ने सिंगापुर की Ascent Fund Services में 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. Anand Rathi Wealth का मुनाफा 30% बढ़कर ₹99 करोड़ हुआ है और कंपनी ने ₹6 का डिविडेंड घोषित किया है. LT Foods ने यूरोप में तीन कंपनियों का ₹54 करोड़ में अधिग्रहण कर फूड प्रोसेसिंग सेगमेंट में एंट्री ली है. Waaree Energies ने अपनी स्टोरेज यूनिट में निवेशकों को 10.07% हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है. Lodha Developers ने ₹499.61 करोड़ में बेंगलुरु की कंपनी और जमीन खरीदी है. Landmark Cars की कुल आय ₹1,655 करोड़ पहुंची है. वहीं Eicher Motors ने अपने EV डिविजन को मुख्य ऑपरेशंस में मर्ज करने की घोषणा की है, जिससे कंपनी की EV रणनीति को रफ्तार मिलेगी. इन सभी अपडेट्स के चलते इन स्टॉक्स में आज बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के अनुसार BLS International Services, Reliance Power, Tata Communications, Kaynes Technology, Emcure Pharmaceuticals, Redington और Authum Investment में गिरावट के संकेत मिले हैं. विश्लेषकों का कहना है कि इन शेयरों में अब मुनाफावसूली का दौर देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें