होम / बिजनेस / IMC-2022: इंटरनेट की स्पीड ही नहीं बहुत कुछ बदल देगी 5G सर्विस 

IMC-2022: इंटरनेट की स्पीड ही नहीं बहुत कुछ बदल देगी 5G सर्विस 

5G सेवाओं से कई सेक्‍टरों में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में आसानी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में 5G सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शुरू हुई 'भारतीय मोबाइल कांग्रेस' (IMC-2022) में देश को 5G का तोहफा दिया. 5G से न केवल इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी, बल्कि इससे कई सेक्‍टरों में क्रांतिकारी परिवर्तन भी होंगे. 5G सेवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में आसानी होगी. बता दें कि अभी कुछ शहरों में ही यह सेवा शुरू हुई है, धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा. 

रियल टाइम में जांच 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भारतीय मोबाइल कांग्रेस' में शनिवार को दिखाया गया कि कैसे 5G तकनीक इस्तेमाल कर ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन के जरिए आधुनिक चिकित्‍सा सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी. 5G की मदद से गांवों में चिकित्‍सा तुरंत उपलब्‍ध होगी. वहीं, टेलीमेडिसिन के जरिए दूर बैठे डॉक्‍टर मरीज की जांच रियल टाइम में कर पाएंगे. 'मोबाइल कांग्रेस' में 5G सेवा से लैस एक मोबाइल वैन का प्रदर्शन भी किया गया. 

5G क्लीनिक भी संभव
इस मोबाइल वैन का प्रयोग दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं मुहैया कराने में किया जा सकता है. इस वैन में सभी ज़रूरी मेडिकल इक्विपमेंट मौजूद हैं. जो डॉक्टरों से दूर से बैठकर मरीज की स्थिति पर लाइव नजर रखने में मदद करेंगे. इतना ही नहीं, उन्‍हें मरीज से संबंधित सभी जानकारियां रियल टाइम में मिलती रहेंगी. इस दौरान बताया गया कि 5G नेटवर्क और जरूरी मेडिकल उपकरणों से लैस इस वैन की सहायता से गांव के मरीजों का इलाज डॉक्‍टर दुनिया के किसी कोने में बैठकर कर सकते हैं. इसके साथ ही, कुछ गांवों का एक सामूहिक 5G क्लीनिक भी बनाया जा सकता है. 

'आवाज लोकल है'
5G की लॉन्चिंग के मौके पर PM मोदी ने कहा कि यह समिट तो ग्लोबल है, मगर आवाज लोकल है. इतना ही नहीं, आगाज भी लोकल है. PM ने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 इतिहास में दर्ज होने वाली तारीख है. आज भारतवासियों को 5G के तौर पर शानदार उपहार मिल रहा है. 5G देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक लेकर आया है. यह अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

12 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

12 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago