होम / बिजनेस / रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए IIHL को यहां से मिल रही है फंडिंग, जानिए कौन हैं ये ? 

रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए IIHL को यहां से मिल रही है फंडिंग, जानिए कौन हैं ये ? 

हाल ही में रिलायंस कैपिटल के लिए संपन्‍न हुई नीलामी में सबसे बड़े प्‍लेयर के तौर पर IIHL सामने आया था, अब खबर ये आ रही है कि उसे पहले ही इसके लिए बड़ी फंडिंग मिल चुकी है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण को लेकर हाल ही नीलामी की प्रक्रिया संपन्‍न हुई है. इस नीलामी प्रक्रिया में जिस कंपनी ने सबसे बड़ी बोली लगाई वो है इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड (आईआईएचएल). इसी कंपनी ने सबसे उंची बोली लगाई थी. अब खबर ये आ रही है कि इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड (आईआईएचएल) को इसके लिए कई विदेशी कर्ज देने वाली कंपनियों से 50 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रकम वसूल हो चुकी है. 

किन किन बैंकों ने की है फंडिंग 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड (आईआईएचएल) को इसकी फंडिंग के लिए अब तक कई बैंक सामने आ चुके हैं. इनमें ज्‍यादातर वो लोग हैं जो बड़े कर्जदार हैं. इनमें कुछ प्रमुख बैंक और वित्तीय संस्थान ऐसे भी हैं जिन्होंने आईआईएचएल को वचनबद्धता पत्र दे दिया है. जिन्‍होंने ये पत्र दिया है उनमें जेपी मॉर्गन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, बार्कलेज, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, वर्डे पार्टनर्स, और फरलॉन कैपिटल जैसे नाम शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक कंपनी को 50 हजार करोड़ रुपये देने का ऑफर मिल चुका है. 

इस डील से है बड़ी उम्‍मीदें 
आईआईएचएल इस अधिग्रहण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की योजना बना रहा है जिसमें कर्ज और इक्विट 80:20 में होने का अनुमान है. वहीं दूसरी ओर जिस तरह से विदेशी बैंकों ने इस डील के लिए कर्ज ऑफर किया है उससे लगता ये है उन्‍हें इस डील पर बड़ा विश्‍वास है. आईआईएचएल इस अधिग्रहण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ऑफर कर रहा है. जबकि कंपनी का लिक्विडिशन वैल्‍यू 13000 करोड़ रुपये और फेयर वैल्‍यू 17000 हजार करोड़ आंकी गई है. कंपनी की अधिग्रहण लागत और फेयर वैल्‍यू में भारी अंतर हिंदुजा समूह और उधारदाताओं के लिए इस सौदे को और भी आकर्षक बना रहा है. 

आखिर क्‍या करती है आईआईएचएल
आईआईएचएल  हिंदुजा समूह की एक निवेश शाखा है, इसका हेडक्‍वार्टर मॉरिशस में है. इस कंपनी के अध्‍यक्ष अशोक पी हिंदुजा हैं. ये कंपनी कई जगह निवेश करने के साथ-साथ इंडसइंड बैंक में 12.58 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी भी रखती है. इंडसइंड बैंक की मौजूदा बाजार कीमत 88000 करोड़ रुपये में से आईआईएचएल के पास 11 हजार करोड़ रुपये की हिस्‍सेदारी है. कंपनी ने लगभग 2200 करोड़ रुपये आईटी आईटी, आवास ऋण, वाहन वित्त और मीडिया सेवाओं सहित सर्विस सेक्‍टर में निवेश किया है. फोर्ब्स की 2022 की रेटिंग के अनुसार, हिंदुजा बंधुओं की कुल संपत्ति रु. 1.24 लाख करोड़, और वे 8वें सबसे अमीर भारतीय हैं. समूह के पास ऑटोमोटिव, सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, मनोरंजन और संचार, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, विकास, तेल और स्पेशलिटी केमिकल्स, पावर, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर के क्षेत्र में कारोबार है, जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ है. ये  समूह लगभग 200,000 लोगों को रोजगार देता है और दुनिया के कई प्रमुख शहरों में इसके कार्यालय हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.