होम / बिजनेस / IHA 2022: बुरा दौर गुजर गया, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अब 'अच्छे दिन' शुरू
IHA 2022: बुरा दौर गुजर गया, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अब 'अच्छे दिन' शुरू
BW बिजनेस वर्ल्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ीं नामी शख्सियत शिरकत कर रही हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
छठवें इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट और अवार्ड्स समारोह का शुभारंभ हो चुका है. BW Hotelier द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ीं नामी शख्सियत शिरकत कर रही हैं. दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत BW बिजनेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ डॉक्टर अनुराग बत्रा के Introductory Address से हुई. इस दौरान, उन्होंने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के मौजूदा हालात और डेवलपमेंट पर बात की. डॉक्टर बत्रा ने कहा कि इंडस्ट्री कोरोना महामारी के असर से बाहर निकल चुकी है और तेजी से ग्रोथ हासिल कर रही है.
पटरी पर लौट रही इंडस्ट्री
BW बिजनेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ डॉक्टर अनुराग बत्रा ने कहा, 'हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब भारत हर सेक्टर में ग्रोथ कर रहा है. दुनिया में कई डोमेन में भारत लीडिंग पोजीशन में है. कोरोना महामारी की वजह से हर सेक्टर प्रभावित रहा और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही, लेकिन अब स्थिति सुधर रही है. ये इंडस्ट्री वापस पटरी पर लौट रही है और ऐसे लौट रही है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी'.
खुल रहे हैं नए होटल
उन्होंने कहा कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को तीन शब्दों में समराइज़ किया जा सकता है, रिजेलियंस, रीइमेजिनिंग और रीपर्पसिंग. ये इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है. होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ रही है, नए होटल खुल रहे हैं. रिकॉर्ड नए होटल साइन हो चुके हैं. स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है, रिलीजियस टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. सरकार नए-नए प्रोजेक्ट, कॉरिडोर पर काम कर रही है. इनसे आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो सभी सेक्टर्स के लिए फायदेमंद हैं.
मैन्युफैक्चरिंग का महत्व जानती है सरकार
डॉक्टर बत्रा ने मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार जानती है कि यदि देश को आगे ले जाना है, तो मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करना होगा. पिछले 20 सालों में कहीं न कहीं ये गैप रह गया था. सरकार गतिशक्ति, लॉजिस्टिक्स पर काम कर रही है. बीता कुछ समय भले ही हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन अब स्थिति सुधर रही है. इस इंडस्ट्री के लिए अगस्त काफी अच्छा रहा है. पिछले छह महीनों पर ही नज़र डालें, तो कई साइन अप हुए हैं.
आपकी खुशी बरकरार रहे
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर बत्रा ने कहा कि होटल इंडस्ट्री और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ऐसे वापस पटरी पर आ रहा है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हम दिवाली के एक हफ्ते के बाद मिल रहे हैं. शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है और इसे लेकर होटलियर्स काफी खुश हैं, उनकी खुशी पहले से कहीं ज्यादा है और हम यही चाहते हैं कि ये खुशी हमेशा बरकरार रहे'. भविष्य की बात करते हुए डॉक्टर बत्रा ने कहा कि संभव है भविष्य में कुछ अडचनें आएं, लेकिन भारत की स्थिति बेहत नज़र आ रही है'.
टैग्स