होम / बिजनेस / धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, ऐसे चेक करें शुद्धता!

धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, ऐसे चेक करें शुद्धता!

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है, इसे लोग समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक मानते हैं. ऐसे में कई ज्वैलरी ब्रैंड लोगों को खास ऑफर व डिस्काउंट भी दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में आज यानी 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन सोना खरीदने का बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे लोग समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक मानते हैं. अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर सोना सस्ता भी हो गया है. कल हाजिर सोने का भाव 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जोकि आज 500 रुपये गिर कर खुला. यह शुरुआती भाव है जो कि बाजार खुलने के बाद घट-बढ़ सकता है. वहीं, चांदी का रेट 97,900 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं सोने की खरीद पर आपको कहां, क्या ऑफर मिल रहे हैं और सोना खदीरते समय आप उसकी शुद्धता कैसे जांच सकते हैं?

24 कैरेट सबसे शुद्ध सोना 
धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले आप यह जरूर जान लें कि आपका सोना कितना खरा है या शुद्ध है. दरअसल, सोने का सबसे शुद्ध रूप - 24 कैरेट सोना है. यह बुलियन, बार और सिक्कों में उपलब्ध होता है. सोने की शुद्धता मापने के दो तरीके हैं - कैरेट और शुद्धता, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की वेबसाइट के अनुसार कैरेट अन्य धातुओं के साथ मिश्रित सोने की शुद्धता का माप है, इसलिए 24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है क्योंकि इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती है. 

इंटरनेशल लेवल पर तीन नामकरण
सोने की 999 और 995 शुद्धता के बीच अंतर प्रति 1000 ग्राम के संदर्भ में सोने की शुद्धता को परिभाषित करने के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय नामकरणों का उपयोग किया जाता है. ये 999.9, 999 और 995 हैं. पहला सोने की 999.9 शुद्धता: इसका मतलब है कि 999.9 ग्राम शुद्ध सोना है और 0.1 ग्राम कोई अन्य धातु है. दूसरा 999 शुद्धता: इसका मतलब है कि 999 ग्राम शुद्ध सोना है और 1 ग्राम कोई अन्य धातु है. तीसरा 995 शुद्धता: इसका मतलब है कि 995 ग्राम शुद्ध सोना है और 5 ग्राम कोई अन्य धातु है. इनसे अधिक कोई शुद्ध सोना नहीं होता. 

शुद्धता पर निर्भर सोना की कीमत
24 कैरेट सोने की 999 और 995 शुद्धता, सोने की कीमत शुद्धता के स्तर पर निर्भर करती है, इसलिए, 24 कैरेट सोने की 999 शुद्धता 995 शुद्धता से अधिक महंगी होगी. विशेषज्ञों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की 999 शुद्धता की कीमत 995 शुद्धता की तुलना में आमतौर पर 0.4 प्रतिशत या 0.5 प्रतिशत अधिक होती है. इसे समझने के लिए यहां एक उदाहरण दिया गया है. अगर 995 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत, मान लीजिए, 1 लाख रुपये है, तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत (999/995*1000) = 1,00,402 रुपये होगी.

हॉलमार्किंग से होगी शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता मापने के लिए हॉलमार्किंग की व्यवस्था है. हॉलमार्किंग में शुद्धता के छह स्तर है. 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट के लिए सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य है. 24 कैरेट सोने के लिए, हॉलमार्किंग के लिए 995 शुद्धता का उपयोग किया जाता है. जेवर और सोने से बनी कलाकृतियों के लिए सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य है, लेकिन, सोने के सिक्कों, सोने की छड़ों और सोने के बिस्कुटों के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है.

यहां मिल रहा डिस्काउंट
1. रिलायंस ज्वेल्स (Reliance Jewels)-कंपनी ने गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 25  प्रतिशत और डायमंड की वैल्यू एवं मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है. इन ऑफर्स का लाभ 11 नवंबर तक कंपनी के 185 शहरों में फैले स्टोर्स से उठाया जा सकता है. 

2. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds)-कंपनी ने सभी खरीदारों को गोल्ड कॉइन देने का ऑफर निकाला है. इसका लाभ 3 नवंबर तक लिया जा सकता है. इसके लिए आपको कम से कम 50 हजार रुपये की खरीदारी करनी पड़ेगी. कंपनी ने पुरानी ज्वेलरी को खरीदने के लिए भी ऑफर्स निकाले हैं. 
3. पीसी ज्वेलर्स (PC Jeweller)- यह कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर 45 प्रतिशत डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत और सिल्वर ज्वेलरी पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. 
4. तनिष्क (Tanishq)- कंपनी ने गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत और डायमंड की वैल्यू पर 20 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है. ये ऑफर 3 नवंबर तक कंपनी की वेबसाइट और एप पर भी चलेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

13 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago