✕

होम / बिजनेस / ICICI बैंक इस कंपनी में बेचेगा अपनी 18.8% हिस्सेदारी, इतने करोड़ तक मिलने की उम्मीद

ICICI बैंक इस कंपनी में बेचेगा अपनी 18.8% हिस्सेदारी, इतने करोड़ तक मिलने की उम्मीद

बैंक ने कहा कि यह डील ICICI ग्रुप से बाहर की एक लिस्टेड कंपनी के साथ की जाएगी और इसके 30 सितंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई ने घोषणा की कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उसकी सहयोगी कंपनी NIIT Institute of Finance Banking and Insurance Training Limited (NIIT-IFBI) में अपनी पूरी 18.8 परसेंट हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है. 

बिक्री से बैंक को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

यह सौदा ICICI ग्रुप के बाहर की एक दूसरी लिस्टेड कंपनी के साथ किया जाएगा. लेन-देन के इस प्रक्रिया की 30 सितंबर, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है. NIIT-IFBI एक बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए प्रोफेश्नल ट्रेनिंग देने वाली एक संस्था है, जिसका वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेश्नल रेवेन्यू 56.67 करोड़ रुपये रहा. 31 मार्च, 2024 तक कंपनी का टोटल नेट वर्थ 21.93 करोड़ रुपये था.

आईसीआईसीआई बैंक को इस बिक्री से 4.7 करोड़ से लेकर 6.58 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है. शेयरों का खरीदार ग्लोबल टैलेंट डेवलपमेंट कंपनी NIIT है. यानी कि बिक्री के बाद इस इकाई पर NIIT लिमिटेड का मालिकाना हक होगा. बता दें कि NIIT लिमिटेड आईसीआईसीआई बैंक के प्रमोटर या समूह कंपनियों से संबद्ध नहीं है. 

मार्च तिमाही में बैंक का शानदार प्रदर्शन

बैंक ने NIIT-IFBI में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान एक ऐसे समय में किया जब मार्च तिमाही में बैंक ने दमदार परफॉर्मेंस की घोषणा की. बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15.7 परसेंट की उछाल के साथ 13,502 करोड़ रुपये रहा. स्टैंडअलोन बेसिस पर, जनवरी-मार्च तिमाही के लिए देश के इस दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का नेट प्रॉफिट 12,630 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 10,708 करोड़ से 18 परसेंट ज्यादा है. 

इंटरेस्ट से बैंक की कमाई 11 परसेंट बढ़कर 21,193 करोड़ रुपये हो गई है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 19,093 करोड़ रुपये थी. ट्रेजरी को छोड़कर बैंक का नॉन-इंटरेस्ट इनकम 18.4 परसेंट बढ़कर 7,021 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, ग्रॉस NPA रेश्यो भी सुधरकर 1.67 परसेंट रह गया, जो दिसंबर में 1.96 परसेंट था.  चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के बाद बैंक के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

5 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.