होम / बिजनेस / IAN और IIM Alumni Singapore के इस कदम से भारतीय एवं सिंगापुर स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा!

IAN और IIM Alumni Singapore के इस कदम से भारतीय एवं सिंगापुर स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा!

भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यह काफी तेजी से विकसित भी हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय एंजल नेटवर्क यानी IAN, शुरुआती इन्वेस्टमेंट प्रदान करने वाला भारत का पहला और सबसे बड़ा हॉरिजॉन्टल प्लेटफॉर्म है. दूसरी तरफ IIM एलुमनाई सिंगापुर (IIM Alumni Singapore) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो भारतीय मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट (IIM) से शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्रों को साथ लेकर आते हैं. ये दोनों ही प्लेटफॉर्म एशिया के दो सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम, यानी भारत और सिंगापुर को एक साथ लेकर आने के बारे में विचार कर रहे हैं. 

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम
भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यह काफी तेजी से विकसित भी हो रहा है. IAN, एंजल इन्वेस्टिंग का जाना-माना चहरा है और भारतीय स्टार्टअप इंडस्ट्री में बदलाव लाने के लिए भी IAN जिम्मेदार है. IAN ग्रुप में एंजल ग्रुप और VC फंड दोनों ही शामिल हैं. IAN उद्यमियों को मौक़ा देता है कि वो इस एकमात्र प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से 50 हजार अमेरिकी डॉलर्स से लेकर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स जितनी राशि इकट्ठा कर सकते हैं. IIM एलुमनाई सिंगापुर की पार्टनरशिप रणनीतिक है और यह IAN के निवेशकों को उच्च क्वालिटी की इन्वेस्टमेंट के मौके प्रदान करेगी. साथ ही यह प्लेटफॉर्म बहुत सी कंपनियों को इन्वेस्टमेंट प्रदान करके उन्हें बहुमूल्य कंपनी बनाने के IAN के विजन के अनुरूप भी है. IAN और IIM एलुमनाई की इस पार्टनरशिप की बदौलत 500 स्टार्टअप्स में 5000 करोड़ का निवेश करके 500,000 नौकरियों का निर्माण करने के IAN के विजन को भी समर्थन प्रदान करेगी.

किसे होगा पार्टनरशिप का फायदा?
इसी तरह IIM एलुमनाई सिंगापुर का एक प्रमुख लक्ष्य अपने सदस्यों को मूल्य प्रदान करना है और इस पार्टनरशिप की बदौलत IIM एलुमनाई सिंगापुर के सदस्यों को भारतीय और दक्षिण-पूर्वी स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का मौका भी मिलेगा. इस पार्टनरशिप की बदौलत IAN और IIM एंजल इन्वेस्टर्स के पोर्टफोलियो वाली कंपनियों को भारतीय और दक्षिण पूर्वी मार्केटों में स्टार्टअप के साथ-साथ इन्वेस्टर्स को मूल्य प्रदान करने का मौका भी मिलेगा. अच्छी गवर्नेंस वाला SEBI की मान्यता प्राप्त AIF स्ट्रक्चर देश से बाहर मौजूद निवेशकों को निवेश करने के लिए अच्छे प्रशासन वाला मैकेनिज्म प्रदान करता है. इस पार्टनरशिप से IAN के नेटवर्क में मौजूद भारतीय कंपनियों को सिंगापुर में मौजूद IIM एलुमनाई के नेटवर्क से जुड़े स्टार्टअप्स को समर्थन प्रदान करने का मौका भी मिलेगा.

बेहद रोचक है ये पार्टनरशिप
इस मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए IIM एलुमनाई सिंगापुर के प्रेसिडेंट सुरेश शंकर कहते हैं कि हमारे लिए यह मौका बहुत ही बड़ा और खेल को पलट देने के जैसा है. देश में उद्यमी प्रदृश्य को बढ़ावा देने में IIM एलुमनाई का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और भारत में एंजेल इन्वेस्टमेंट की शिखर कंपनी, IAN के साथ मिलकर काम करना हमारे लिए बेहद रोचक रहेगा. इस पार्टनरशिप की बदौलत सिंगापुर में मौजूद IIM एलुमनाई को बहुत से मौके मिलेंगे. IIM एलुमनाई सिंगापुर से जुड़े स्टार्टअप्स को भी इस पार्टनरशिप का बहुत फायदा होगा और उन्हें भी आवश्यक वित्तीय मदद और मेंटरशिप प्रदान की जायेगी.
 
यह भी पढ़ें: अब देश की इस बड़ी समस्‍या के उपाय को लेकर काम करेगा Google, तकनीक से जुड़ी है समस्‍या 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

10 minutes ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

36 minutes ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

3 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

10 minutes ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

36 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

3 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

5 hours ago