✕

होम / बिजनेस / मार्च 2025 में EV की बिक्री में भारी उछाल, MG Windsor ने तोड़ा ​​​​​​​मासिक बिक्रीका रिकॉर्ड!

मार्च 2025 में EV की बिक्री में भारी उछाल, MG Windsor ने तोड़ा ​​​​​​​मासिक बिक्रीका रिकॉर्ड!

मार्च 2025 में ऑटो सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार वृद्धि हुई. MG Motor, Kia से लेकर Skoda India ने अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्च 2025 का महीना भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए शानदार साबित हुआ, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार वृद्धि दर्ज हुई है. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर (JSW MG Motor), किआ इंडिया (Kia India), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra- M&M) और स्कोडा इंडिया (Skoda India) ने अपने बिक्री आंकड़े जारी किए, जिनमें इलेक्ट्रिक कारों की मांग ने प्रमुख भूमिका निभाई. MG Motor का Windsor मॉडल ने जहां मासिक बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं Kia और M&M की बिक्री में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई. इस महीने ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय उपभोक्ता अब क्लीन और किफायती ईंधन विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. आइए जानें इन कंपनियों की मार्च 2025 में कितनी गाड़ियां बिकीं और इनके आंकड़े कैसे रहे?

MG मोटर की मासिक बिक्री में 9% की बढ़ोतरी
JSW MG Motor की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में कंपनी की थोक बिक्री साल दर साल 9% बढ़कर 5,500 इकाई हो गई,  मार्च 2024 में यह आंकड़ा 5,050 यूनिट्स था. MG Motor ने बताया कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन MG Comet, ZS EV और Windsor की कुल बिक्री में 85% से अधिक का योगदान रहा, जो दर्शाता है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति उपभोक्ताओं की पसंद बढ़ी है. MG Windsor ने अपने लॉन्च के बाद से सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है. MG Motor ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन खंड में इस वृद्धि से यह स्पष्ट है कि उपभोक्ताओं ने कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों को भारी मात्रा में अपनाया है, जिससे कंपनी को बेहतरीन सफलता मिली है.

Kia ने बेची 25,525 यूनिट्स

Kia India ने मार्च 2025 में 25,525 यूनिट्स की बिक्री की, जो एक साल पहले के मुकाबले 19.3% की वृद्धि दर्शाता है. मार्च 2024 में कंपनी ने 21,400 यूनिट्स बेची थीं. Kia के पोर्टफोलियो में सबसे बड़ी हिस्सेदारी Sonet की रही, जिससे कंपनी की कुल बिक्री का 30% योगदान आया. इसके अलावा, Seltos, Carens और Syros की बिक्री ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. कंपनी ने अपने नए मॉडल Kia Syros की 15,986 यूनिट्स बेचने का आंकड़ा दर्ज किया है, जो एक प्रभावशाली सफलता है.

Mahindra & Mahindra की बढ़ी सेल
Mahindra & Mahindra ने मार्च 2025 में कुल 83,894 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें एक्सपोर्ट्स भी शामिल हैं. यूटिलिटी सेगमेंट में कंपनी ने 48,048 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 23,951 यूनिट्स रही. यह आंकड़ा Mahindra के लिए एक और मजबूत महीने का प्रतीक है और कंपनी के व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो का परिणाम है.

Skoda India का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन
Skoda Auto India ने मार्च 2025 में 7,422 वाहनों की बिक्री की, जो भारत में कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है. यह सफलता कंपनी के भारतीय बाजार में लगातार विस्तार और उच्च गुणवत्ता वाली यूरोपीय प्रौद्योगिकी के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है. Skoda Auto India के ब्रांड निदेशक पेट्र जेनेबा ने कहा, “मार्च 2025 में हमारी बेची गई 7,422 कारें हमारे भारतीय यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करती हैं.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

57 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

47 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

57 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago