✕

होम / बिजनेस / म्यूचुअल फंड की नहीं थम रही रफ्तार, अगस्त में भी SIP में जमकर हुआ निवेश

म्यूचुअल फंड की नहीं थम रही रफ्तार, अगस्त में भी SIP में जमकर हुआ निवेश

ये लगातार 42वां महीना है जब ओपन एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश पॉजिटिव जोन में रहा है. यानि इक्विटी स्कीमों में जितनी सेलिंग हुई है उससे ज्यादा की खरीदारी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक तरफ जहां बैंकों में लोग पैसा रखने से बच रहे हैं तो वहीं ज्यादा रिटर्न पाने के लिए शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड जैसी जगह पर जमकर निवेश किया जा रहा है. म्यूचुअल फंड एसआईपी योगदान अगस्त में लगातार दूसरे महीने 23 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. अगस्त में लोगों ने इसमें 23,547 करोड़ रुपये का निवेश किया जो जुलाई के मुकाबले ज्यादा है. जुलाई में 23,332 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था. वहीं भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) अगस्त में बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

SIP ने बनाया नया रिकॉर्ड

SIP के जरिए होने वाले निवेश का आंकड़ा अगस्त में 23,547 करोड़ रुपए रहा है और पिछले महीने यह 23,332 करोड़ रुपए का था. इस डेटा के मुताबिक, अगस्त महीने में मि-कैप और स्मॉल-कैप फंड्स में निवेश की होड़ के चलते इक्विटी फंड्स में 38,239.16 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो कि 3.03 फीसदी ज्यादा है. अगस्त महीने में स्मॉल-कैप में 52 फीसदी के उछाल के साथ 3209.33 करोड़ रुपये, मिड-कैप इंवेस्टमेंट 86 फीसदी के उछाल के साथ 3054.68 करोड़ रुपये रहा है. जुलाई के मुकाबले रार्ज कैप में निवेश में 293 फीसदी का उचाल देखने को मिला है और कुल निवेश 2626.86 करोड़ रुपये रहा है. मल्टी कैप फंड्स में निवेश 65 फीसदी घटकर 2475.06 करोड़ रुपये रहा है.  

लगातार 42वें महीने में इक्विटी स्कीम में निवेश बढ़ा

समीक्षा अवधि में डेट म्यूचुअल फंड में 45,169.36 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया है. मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि यह लगातार 42वां महीना है, जब इक्विटी से जुड़ी स्कीमों में निवेश में बढ़त देखने को मिली है. अगस्त में फोलियो की संख्या 3.16 प्रतिशत बढ़कर 14.3 करोड़ हो गई है, जो कि जुलाई में 13.8 करोड़ थी. आपको बता दें कि अगस्त में कुल छह नई म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च हुई है और इन नए फंड्स ने कुल मिलाकर 11,067 करोड़ रुपए एकत्र किए हैं. इसके अलावा बीते महीने 10 पैसिव फंड लॉन्च हुए हैं और इन फंड्स में करीब 884 करोड़ रुपए जमा हुए हैं.

म्यूचुअल फंड एयूएम में हुई बढ़ोतरी

म्यूचुअल फंड की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. यह जुलाई में 64.69 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले अगस्त में 66.43 लाख करोड़ रुपये रहा. कोटक महिंद्रा एएमसी के सेल्स, मार्केटिंग और डिजिटल बिजनेस के नेशनल हेड मनीष मेहता ने कहा कि एनएफओ निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करने का पसंदीदा रास्ता है, क्योंकि इसमें तय समयावधि में निवेश करने की सुविधा होती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago