✕

होम / बिजनेस / मंगलवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार, निवेशकों को कहाँ करना चाहिए फोकस

मंगलवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार, निवेशकों को कहाँ करना चाहिए फोकस

BSE का सेंसेक्स 335.97 अंक चढ़कर 83,871.32 अंक पर पहुंचा जबकि NSE का निफ्टी 120.60 अंक की तेजी के साथ 25,694.95 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. निवेशकों की चुनिंदा शेयरों में लिवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 335.97 अंक चढ़कर 83,871.32 अंक पर पहुंचा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 120.60 अंक की तेजी के साथ 25,694.95 अंक पर बंद हुआ. कल निवेशकों ने कुछ खास शेयरों में जमकर खरीदारी की. इनमें Bharat Electronics (BEL), Mahindra & Mahindra, Adani Ports, HCL Tech, Sun Pharma, Infosys, Bharti Airtel और L&T शामिल हैं. BEL के शेयरों में 2.52% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance, Bajaj Finserv, TMPV और Kotak Bank के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली. तो आइए जानते हैं आज बाजार का रुख कैस रहने वाला है?

आज इन शेयरों में दिख रही है मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत हैं. इनमें Poly Medicure, Vodafone Idea, Latent View Analytics, Hind Copper, KEC International, Graphite India और Craftsman Automation जैसे शेयरों ने अपना 52-सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयरों में संभावित तेजी और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.

किन शेयरों में दिखे मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार कुछ कंपनियों के शेयरों में कमजोरी की शुरुआत हो सकती है. Transformers & Rectifiers, HBL Power, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Neuland Labs, Olectra Greentech और C.E. Info Systems के शेयरों में गिरावट की संभावना जताई गई है. बाजार जानकारों का कहना है कि अभी निवेशक शॉर्ट-टर्म मुनाफे के लिए सतर्क रणनीति अपनाएं. चुनिंदा सेक्टर जैसे धातु, ऑटो और फार्मा में तेजी का रुझान बना रह सकता है. हालांकि ब्याज दरों और विदेशी बाजारों की स्थिति पर नजर रखना भी जरूरी है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आज भारतीय शेयर बाजार में Tata Motors, JSW Energy, Tata Power, PC Jeweller और HFCL जैसी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. टाटा पावर का मुनाफा मामूली घटा है, जबकि पीसी ज्वेलर और टोरेंट पावर ने मजबूत नतीजे दिए हैं. HFCL में कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने बड़ा निवेश किया है, और JSW एनर्जी ने कर्नाटक में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू किया है. विल्मर इंटरनेशनल को Adani Group की AWL Agri Business Ltd में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिली है. वहीं, टाटा मोटर्स आज BSE और NSE पर अलग से लिस्ट हो रही है. इसके अलावा, Tata Steel, Asian Paints, Ashok Leyland, Hindustan Aeronautics और IRCTC जैसी कई बड़ी कंपनियाँ आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी, जिससे बाजार में स्टॉक्स पर असर पड़ सकता है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

3 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें