होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कैसा रहा आज का कारोबार, जानिए कौन रहे टॉप 5 लूजर्स और गेनर्स

शेयर बाजार में कैसा रहा आज का कारोबार, जानिए कौन रहे टॉप 5 लूजर्स और गेनर्स

Stock Market Closing: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही बाजार नीचे की ओर जाने लगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी हलचल देखने को मिली. बढ़त के साथ खुला शेयर मार्केट कारोबार बंद होने तक लाल निशान पर पहुंच गया. 150 अंकों की मजबूती के साथ खुला बीएसई सेंसेक्स 0.08 फीसदी यानी 48.99 अंकों की गिरावट के साथ 59,196.99 अंक पर बंद हुआ.

तुरंत नीचे जाने लगा शेयर बाजार
वहीं, 70 अंकों की मजबूती के साथ खुला निफ्टी भी 0.06 फीसदी यानी 10.20 अंकों की गिरावट के साथ 17,655.60 अंकों पर बंद हुआ. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही बाजार नीचे की ओर जाने लगा. बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिसने बाजार पर दबाव डाला.

रियल्टी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली
वहीं, दूसरी तरफ फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर्स में खरीदारी भी देखने को मिली. आज BSE पर 3588 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें 1789 शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए, जबकि 1662 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, 137 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.

आज के कारोबार के टॉप गेनर्स
शेयर बाजार में आज के टॉप गेनर्स हैं : Gmm PFaudler Limited, JK Tyre, Gujarat Alkalies, Apollo Tyres और Central Bank Of India. Gmm PFaudler Limited मंगलवार को 8.88 फीसदी यानी 168.65 रुपये की बढ़त के साथ 2068.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ. वहीं, JK Tyre 8.20 फीसदी यानी 12.10 रुपये की बढ़त के साथ 159.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ. Gujarat Alkalies 7.86 फीसदी की बढ़त के साथ 957.70 रुपये, Apollo Tyres 7.01 फीसदी की बढ़त के साथ 272.45 रुपये और Central Bank Of India 6.74 फीसदी की बढ़त के साथ 20.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

आज के कारोबार के टॉप लूजर्स
शेयर बाजार में आज के टॉप लूजर्स हैं: Gail (India) LTD, Triveni Turbine LTD, Dhani Services, CCL Products और Swan Energy Limited. Gail (India) LTD में तो आज भारी बिकवाली देखने को मिली. इसके शेयर 31.96 फीसदी यानी 43.70 रुपये की गिरावट के साथ 93.05 रुपये के भाव पर बंद हुए. वहीं, Triveni Turbine LTD 5.77 फीसदी की गिरावट के साथ 217.90 रुपये, Dhani Services 4.64 फीसदी की गिरावट के साथ 66.75 रुपये, CCL Products 3.51 फीसदी की गिरावट के साथ 481.85 रुपये और Swan Energy Limited 3.44 फीसदी की गिरावट के साथ 209 रुपये के भाव पर बंद हुए.

VIDEO : शेयर मार्केट से करोड़पति बनना है तो देखें ये VIDEO

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.