होम / बिजनेस / होम लोन से आखिर कैसे बचाएं अपना टैक्‍स, जानिए तरीका

होम लोन से आखिर कैसे बचाएं अपना टैक्‍स, जानिए तरीका

अगर वि‍त्‍तीय वर्ष 2022-23 में आपका टैक्‍स ज्‍यादा बन रहा है तो ऐसे में होम लोन इसे कम करने में आपकी बड़ी मदद कर सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. ऐसे में हर नौकरीपेशा आदमी अगर वो टैक्‍स के दायरे में आता है तो ऐसे में हर वो कोशिश कर रहा है, जिससे उसका टैक्‍स बच सके. लेकिन आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आप होम लोन के जरिए अपने टैक्‍स को ज्‍यादा से ज्‍यादा कैसे बचा सकते हैं. होम लोन टैक्‍स सेविंग का एक सशक्‍त तरीका है. क्‍योंकि सरकार इसके तहत कई तरह की छूट प्रदान करती हैं. अगर आप भी इनकम टैक्‍स पेयर हैं तो आपको उन सभी छूटों के बारे में जानकारी होनी चाहिए. 
होम लोन के प्रिंसिपल पर मिलती है टैक्‍स में छूट 
अगर आप होम लोन पे करते हैं तो बैंक उसे आपसे दो हिस्‍सों में देता है. एक वो होता है जिसे प्रिंसिपल अमाउंट कहते हैं और दूसरा हिस्‍सा वो होता है जो ब्‍याज होता है. ईएमआई का बड़ा हिस्‍सा 80 सी के तहत पूरी तरह से आयकर छूट के तहत आता है, अगर वो सेल्‍फ ऑक्‍यूपाइड प्रॉपर्टी है. इसी तरह अगर आपने इस साल अपने मकान के लिए रजिस्‍ट्रेशन और स्‍टैंप ड्यूटी चुकाई है तो उसे भी इसके तहत कवर किया जा सकता है. 

होम लोन के ब्‍याज पर छूट 
इनमक टैक्‍स की धारा 24 के तहत आप अपने घर के ब्‍याज पर भी आयकर में छूट पा सकते हैं. इसमें आप अधिकतम 2 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं. लेकिन अगर ब्‍याज की ये राशि 2 लाख रुपये से ज्‍यादा होती है तो ऐसे में न तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा और न ही इसे किसी दूसरे मद में ऑफसेट किया जाएगा. अगर आपके पास दो मकान हैं और उस पर भी आपका होम लोन चल रहा है, तो ऐसे में दोनों का ब्‍याज मिलाकर दो लाख से ज्‍यादा नहीं होना चाहिए. 

2016-17 के होम लोन कर्जदाताओं के लिए है अतिरिक्‍त व्‍यवस्‍था 
अगर आपने अपना घर खरीदने के लिए 2016-17 में कर्ज लिया है तो आप सेक्‍टर 80 EE के तहत अतिरिक्‍त 50000 रुपये की छूट के लिए योग्‍य हैं. जबकि मौजूदा समय में किसी भी होम लोन पर दिए जाने वाले ब्‍याज पर अधिकतम 2 लाख रुपये की छूट मिलती है. लेकिन 2016-17 में शुरू की गई कटौती के तहत वो 50 हजार रुपये अतिरिक्‍त के लिए आवेदन कर सकता है. इस कटौती के लिए वही लोग पात्र हो सकते हैं जो निम्‍न योग्‍यताएं रखते हों:

A) इसमें केवल आवासीय घर ही कवर होता है जिस पर लोन लिया गया हो. 

B) यह केवल पहली बार घर खरीदने वालों के लिए उपलब्ध है. 

C) वार्षिक अधिकतम अतिरिक्त लाभ की सीमा 50 हजार रुपये तक ही है.

D) जब लोन के लिए अप्‍लाई किया हो उस वक्‍त घर का मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकता.

 E) लोन की सीमा 35 लाख रुपये है उससे अधिक नहीं हो सकता.

F) ये लोन 1 अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2017 के बीच अप्रूव किया गया हो. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

13 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago