होम / बिजनेस / इंपोर्ट एक्‍सपोर्ट के मोर्चे पर कैसे हुआ इजाफा, लेकिन वित्‍तीय घाटे में हुई कमी 

इंपोर्ट एक्‍सपोर्ट के मोर्चे पर कैसे हुआ इजाफा, लेकिन वित्‍तीय घाटे में हुई कमी 

कॉमर्स मंत्रालय की ओर से पिछले चार महीनों के गोल्‍ड इंपोर्ट का जो आंकड़ा जारी किया गया है वो बता रहा है कि सबसे ज्‍यादा इंपोर्ट फरवरी में 6.15 बिलियन डॉलर का हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मई महीने के इंपोर्ट-एक्‍सपोर्ट के आंकड़े जारी हो चुके हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि एक्‍सपोर्ट में पिछले साल के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है. 2023 में जहां मई में जहां 61.95 यूएसडी बिलियन का व्‍यापार हुआ वहीं मई 2024 में ये एक्‍सपोर्ट बढ़कर 68.29 बिलियन डॉलर हो गया.  इसी तरह इंपोर्ट की बात करें तो मई 2023 में जहां 73.36 बिलियन डॉलर रहा वहीं मई 2024 में ये बढ़कर 79.20 बिलियन डॉलर रहा. वहीं वित्‍तीय घाटे पर नजर डालें तों पिछले साल मई में जहां ये 11.41 बिलियन डॉलर रहा है वहीं मई 2024 में ये कम होकर 10.90 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

कितना रहा इन दो सेक्‍टरों को इंपोर्ट एक्‍सपोर्ट 
अगर मर्चेंडाइज और सर्विस सेक्‍टर के इंपोर्ट-एक्‍सपोर्ट पर नजर डालें तो मर्चेंडाइज सेक्‍टर में मई 2023 में एक्‍सपोर्ट 34.95 बिलियन डॉलर था तो वहीं इस साल आंकड़े में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली और ये 38.13 बिलियन डॉलर पहुंच गया था. इसी तरह मर्चेंडाइज सेक्‍टर में इंपोर्ट की बात करें तो मई 23 में ये 57.48 बिलियन डॉलर तो इस साल मई में ये 61.91 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसी तरह सर्विस सेक्‍टर की बात करें तो मई 23 में हमने 26.99 बिलियन डॉलर का एक्‍सपोर्ट किया तो इस साल ये बढ़कर 30.16 बिलियन डॉलर हो चुका है. अगर इंपोर्ट की बात करें तो इस मई में ये 15.88 बिलियन डॉलर था तो इस मई में ये 17.28 बिलियन डॉलर हो चुका है. 

ये भी पढ़ें: LIC करने जा रही है इस हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनी का अधिग्रहण, जानते हैं कौन सी है ये कंपनी?

किन देशों में हुआ सबसे ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट?
 कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जिन 10 देशों में सबसे ज्‍यादा इंपोर्ट एक्‍सपोर्ट हुआ उनमें अमेरिका, नीदरलैंड, यूनाइटेड अरब अमीरात, मलेशिया जैसे देश शामिल हैं. कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में पिछले मई और इस मई में जो अंतर बताया गया है उसके अनुसार अमेरिका 0.86 बिलियन डॉलर, नीदरलैंड 0.67 बिलियन डॉलर,यूनाइटेड अरब अमीरात 0.50 बिलियन डॉलर, मलेशिया 0.37 बिलियन डॉलर,यूके 0.35 बिलियन डॉलर का अंतर रहा है. वहीं जिन देशों से इंपोर्ट ज्‍यादा हुआ उनमें यूनाइटेड अरब अमीरात, इराक, रसिया, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं. 

कितना हुआ सोने का आयात 
कॉमर्स मंत्रालय की ओर से सोने के आयात के आंकड़े जो जारी किए गए हैं उनमें जनवरी 23 में जहां 0.70 बिलियन डॉलर आयात किया गया वहीं जनवरी 24 में ये आंकड़ा 1.91 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसी तरह फरवरी 23 में जहां 2.63 बिलियन डॉलर इंपोर्ट हुआ वहीं फरवरी 24 में ये इंपोर्ट बढ़कर 6.15 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसी तरह मार्च 23 में ये आंकड़ा 3.30 बिलियन डॉलर था तो वहीं मार्च 24 में 1.53 बिलियन डॉलर रहा. अप्रैल 23 में 1.61 बिलियन डॉलर था तो अप्रैल 24 में 3.11 बिलियन डॉलर रहा. इसी तरह मई 23 में ये जहां 3.69 बिलियन डॉलर रहा वहीं मई 24 में ये 3.33 बिलियन डॉलर रहा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago