✕

होम / बिजनेस / बड़ा सवाल: बीते दिनों बाजार ने बहुत रुलाया, क्या कल मिलेगा खुश होने का मौका?

बड़ा सवाल: बीते दिनों बाजार ने बहुत रुलाया, क्या कल मिलेगा खुश होने का मौका?

शेयर बाजार के लिए पिछले कुछ दिन अशुभ साबित हुए हैं. इस दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछले कुछ दिन मायूसी भरे रहे हैं. बाजार ने ऐसे गोते लगाए हैं कि निवेशकों की नींद उड़ गई है. स्टॉक मार्केट में यह गिरावट कई कारणों से आई है, जिसमें सबसे प्रमुख है इजरायल और ईरान संघर्ष की वजह से बढ़ी टेंशन. इससे पहले हमारा बाजार अच्छी रफ्तार से भाग रहा था. वैसे, तो मार्केट में इस तरह की गिरावट अस्थायी होती हैं, लेकिन यदि दो देशों का संघर्ष युद्ध में तब्दील होता है तो फिर यह स्थिति लंबी खिंच सकती है. चलिए जानते हैं कि राम नवमी की छुट्टी के बाद कल जब बाजार खुलेगा तो उसकी चाल कैसी रह सकती है. 

कुछ सेक्टर्स में दिखेगी तेजी 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गुरुवार को बाजार की चाल में खास बदलाव दिखाई देने की संभावना कम है. इजरायल-ईरान टेंशन के चलते निवेशक बिकवाली पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. दुनियाभर के बाजारों में सुस्ती का माहौल हो. ऐसे में कल यानी गुरुवार को बाजार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर सकता है. हालांकि, कुछ सेक्टर्स के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है. उदाहरण के तौर पर ऑयल मार्केटिंग से जुड़ी कंपनियों के शेयर मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में भी संभले रहे थे. इन शेयरों में तेजी बरकरार रह सकती है. बीते सत्र में BPCL के शेयरों में 0.70%, HPCL में 0.50% और IOC में 1.56% का उछाल आया था. 

इनके कल आएंगे तिमाही नतीजे  
कल कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं. इसका भी असर मार्केट पर पड़ सकता है. 18 अप्रैल को दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस के साथ-साथ बजाज ऑटो, HDFC लाइफ, ICICI सिक्योरिटी, TV18 ब्रॉडकास्ट, नेटवर्क 18, मास्टेक, ओरिएंट होटल्स, स्वराज इंजन, Accelya Solutions India, Surana Solar और Eimco Elecon (India) कल अपनी जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों का ऐलान करेंगी. इसके अलावा, टाटा कॉम्युनिकेशंस सहित कुछ कंपनियों के नतीजे आज आ रहे हैं. चूंकि, आज राम नवमी के उपलक्ष्य में मार्केट बंद है, इसलिए इनका असर भी बाजार पर गुरुवार को ही पता चलेगा. 

ये भी पढ़ें - इन छोटे शेयरों ने दिखाया बड़ा दम, बाजार की आंधी में भी नहीं डगमगाए कदम!

विदेशी निवेशकों का रुख महत्वपूर्ण 
इसके अलावा, विदेशी निवेशकों का रुख कैसा रहता है, इस पर भी बाजार की चाल निर्भर करेगी. विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) इस समय खरीदारी से ज्यादा बिकवाली पर जोर दे रहे हैं. 15 अप्रैल को उन्होंने शुद्ध रूप से 3,268 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. हालांकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,762.93 करोड़ की खरीदारी भी की, लेकिन विदेशी निवेशकों की बेरुखी बाजार के लिए आगे भी नुकसानदायक साबित हो सकती है. भारतीय शेयर बाजार का इतिहास रहा है कि जब-जब विदेशी निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की है, बाजार ऊपर गया है. लेकिन जब उन्होंने बाजार से हाथ खींचे हैं, तो हमारा मार्केट धड़ाम से नीचे आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago