✕

होम / बिजनेस / थम गई बाजार की रफ़्तार, आज कौन से शेयर दिलाएंगे पहले वाला अहसास?

थम गई बाजार की रफ़्तार, आज कौन से शेयर दिलाएंगे पहले वाला अहसास?

शेयर बाजार की रौनक कल गायब हो गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स में मंगलवार को भी गिरावट आई थी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए कल का दिन अच्छा नहीं रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स में मंगलवार को भी नरमी देखने को मिली थी, लेकिन निफ्टी लगातार 14वें सत्र में मजबूती हासिल करने में कामयाब रहा था. कल यानी 4 सितंबर को दोनों लाल निशान पर बंद हुए. अमेरिकी बाजार में नरमी की आशंका का असर दुनियाभर के बाजारों में नज़र आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 202.80 अंक फिसलकर 82,352.64 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें तेजी की उम्मीद
 मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों के बारे में जानते हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो Bombay Burmah Trading Corporation, Jupiter Life Line Hospitals, OFSS, Crisil, Ramco Systems, Mallcom और Sky Gold के भाव आज चढ़ सकते हैं. इसका एक मतलब है कि इन स्टॉक्स पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत 
इसी तरह, MACD ने Protean eGov Technologies, Bharat Rasayan, Info Edge,  TCS, Strides Pharma, TVS Srichakra और Inox Wind Energy में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Protean eGov के शेयर कल एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 2,021.05 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Bharat Rasayan में डेढ़ फीसदी की गिरावट आई और यह 12,585.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया.

इनमें मजबूत खरीदारी
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में आज कुल 7 नाम शामिल हैं. HPCL, Piramal Pharma,  CCL Products, PNB Housing, Biocon, FDC और  Jubilant Ingrevia में निवेशकों का भरोसा कायम है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत देता है. लिहाजा, आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

41 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

41 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।