होम / बिजनेस / दुनिया की बड़ी कंपनियों पर राज कर रहे भारतीय CEOs, जानें कौन कहां झंडे गाड़ रहा
दुनिया की बड़ी कंपनियों पर राज कर रहे भारतीय CEOs, जानें कौन कहां झंडे गाड़ रहा
दुनिया की कई बेहतरीन कंपनियों का नेतृत्व आज भारतीय मूल के प्रोफेशनल्स के हाथ है. इन पेशेवरों की लीडरशिप में ये कंपनियां लगातार आगे बढ़ रही हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारतीयों की प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मानती है. आज विश्व की कई नामी-गिरामी कंपनियों को भारतीय संभाल रहे हैं. फिर चाहे वह गूगल हो, Adobe या IBM. इंडियन लीडरशिप के नेतृत्व में ये कंपनियां लगातार आगे बढ़ रही हैं. चलिए नज़र डालते हैं कुछ प्रमुख कंपनियों के भारतीय CEOs और FY2021 में उनकी कंपनी के रिवेन्यु पर.
सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)
2004 में सुंदर पिचाई गूगल से जुड़े. 2015 में, गूगल अल्फ़ाबेट कंपनी का हिस्सा बनी और पिचाई उसके सीईओ बन गए. पिचाई के नेतृत्व में कंपनी लगातार इनोवेशन पर काम कर रही है. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वो अमेरिकी हैं या भारतीय, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिका का नागरिक हूं, लेकिन भारत मेरे अंदर बसा है और जो मैं हूं, उसका एक अहम हिस्सा है'. FY2021 में उनके नेतृत्व वाली अल्फ़ाबेट का रिवेन्यु 257.1 बिलियन डॉलर रहा है.
सत्य नडेला (Satya Nadella)
सत्य नडेला साल 1992 में बतौर इंजीनियर, माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हुए. 4 फ़रवरी 2014 को वे माइक्रोसॉफ्ट के CEO चुने गए. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एक्सबॉक्स लाइव और Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म के शुरुआती संस्करणों का नेतृत्व किया था. उनकी लीडरशिप में माइक्रोसॉफ्ट का पिछले वित्त वर्ष में रिवेन्यु 168.1 बिलियन डॉलर रहा.
विवेक शंकरन (Vivek Sankaran)
विवेक शंकरन अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी ग्रोसरी स्टोर चेन कंपनी Albertsons की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्हें इस कंपनी में एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है. इससे पहले वह PepsiCo Foods में भी काम कर चुके हैं. FY2021 में Albertsons का रिवेन्यु 69.6 बिलियन डॉलर रहा था.
अरविंद कृष्णा (Arvind Krishna)
वर्ष 2020 की शुरुआत में दिग्गज IT कंपनी IBM ने अरविंद कृष्णा को CEO बनाया था. हैदराबाद में जन्मे अरविंद ने सीईओ चुने जाने से पहले आईबीएम में ही क्लाउड एंड कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर में बतौर वाइस प्रेसिडेंट काम किया था. वह 1990 में आईबीएम से जुड़े थे. उनके नेतृत्व में IBM का वित्त वर्ष 2021 का रिवेन्यु 57.3 बिलियन डॉलर रहा.
वसंत नरसिम्हन (Vasant Narasimhan)
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से ग्रेजुएशन करने वाले वसंत नरसिम्हन तमिलनाडु से ताल्लुख रखते हैं. पेशे से फिजिशियन होने के साथ-साथ वह स्विस-अमेरिकी फार्म कंपनी Novartis के सीईओ भी हैं. इसके अलावा वसंत यूएस. नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के प्रभावशाली सदस्य के रूप में भी काम करते हैं. Novartis का FY 2021 का रिवेन्यु 52.8 बिलियन डॉलर रहा था.
पुनीत रंजन (Punit Renjen)
पुनीत रंजन 2014 से Deloitte के सीईओ हैं. हरियाणा में जन्मे पुनीत को इलेक्ट्रिकल स्विचगियर फैक्ट्री के मालिक उनके पिता ने बेहतर शिक्षा के लिए शिमला के एक प्रीमियम बोर्डिंग स्कूल में भेजा था. 1984 में उन्होंने रोटरी स्कॉलरशिप और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. Deloitte का वित्तवर्ष 2021 का रिवेन्यु 50.2 बिलियन डॉलर था.
संजय मेहरोत्रा (Sanjay Mehrotra)
संजय मेहरोत्रा को Micron Technology ने 2017 में CEO नियुक्त किया था. वह SanDisk के सह-संस्थापक भी रहे हैं और 2016 तक उसके अध्यक्ष और सीईओ के रूप में काम किया था. मेहरोत्रा को नॉन-वॉलेटाइल सेमीकंडक्टर मेमोरी इंडस्ट्री में 30 सालों का अनुभव है. FY2021 में Micron का रिवेन्यु 27.7 बिलियन डॉलर रहा.
रेवती अद्वैती (Revathi Advaithi)
रेवती अद्वैती भारतीय मूल की अमेरिकी बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं. फिलहाल वह Flextronics की सीईओ के रूप में काम कर रही हैं. 54 वर्षीय रेवती 2019 में इस कंपनी से जुड़ी थीं. Flextronics का हिस्सा बनने से पहले Eaton और Honeywell में भी लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं. पिछले वित्त वर्ष में Flextronics का रिवेन्यु 24.1 बिलियन डॉलर रहा.
इवान मेनेजीस (Ivan Menezes)
दुनिया की सबसे बड़ी स्प्रिट्स निर्माता कंपनी डियाजियो के सीईओ इवान मेनेजीस हैं. Paul S. Walsh में सफल करियर के बाद उन्होंने Diageo जॉइन की थी. पुणे में जन्मे इवान की कंपनी का FY2021 का रिवेन्यु 17.1 बिलियन डॉलर रहा.
शांतनु नारायण (Shantanu Narayan)
शांतनु नारायण ने अपने करियर की शुरुआत Apple से की थी. इसके बाद वह सिलिकॉन ग्राफिक्स में भी रहे. फिर ऑनलाइन फोटो शेयरिंग कंपनी पिक्ट्रा की स्थापना की. 1998 में वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्डवाइड प्रोडक्ट रिसर्च) के रूप में Adobe से जुड़े और 2005 में वह इसके सीईओ बने. FY2021 में कंपनी का रिवेन्यु 15.7 बिलियन डॉलर रही.
नीरज शाह (Niraj Shah)
नीरज शाह ने 2002 में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर Wayfair की सह-स्थापना की थी, जो अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल चेन्स में से एक है. Wayfair का FY2021 का रिवेन्यु 13.7 बिलियन डॉलर रहा. इसी तरह, NetApp का रिवेन्यु 5.7 बिलियन (CEO George Kurian), Paloalto का 4.4 बिलियन डॉलर (CEO Nikesh Arora), Arista का 2.9 बिलियन डॉलर (CEO Jayshree Ullal) और Vimeo का रिवेन्यु 0.4 बिलियन डॉलर रहा इस कंपनी की सीईओ अंजलि सूद हैं. (नोट: इस लिस्ट में FY2021 के दौरान या उसके बाद सीईओ बने लोगों के नाम नहीं हैं).
टैग्स