✕

होम / बिजनेस / HUL को CCI से Minimalist के अधिग्रहण की मंजूरी मिली, जानें कितने में हुई डील

HUL को CCI से Minimalist के अधिग्रहण की मंजूरी मिली, जानें कितने में हुई डील

प्रस्तावित लेन-देन में HUL की ओर से अपराइजिंग साइंस की 90.5 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग की खरीद शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की ओर से मिनिमलिस्ट (Minimalist) की पेरेंट कंपनी अपराइजिंग साइंस की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. मिनिमलिस्ट जयपुर स्थित स्किनकेयर स्टार्टअप है. यह ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, बेबी केयर और हेयर केयर आइटम्स बनाता और बेचता है.

CCI ने क्या कहा?

CCI ने बयान में कहा, "प्रस्तावित लेन-देन में हिंदुस्तान यूनिलीवर की ओर से अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड (टारगेट कंपनी) की 90.5 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग की खरीद शामिल है.... साथ ही HUL और टारगेट कंपनी के बीच हुए शेयर परचेज और सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट में निर्धारित शर्तों के अनुसार, टारगेट कंपनी की बाकी की 9.5 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग की खरीद सौदे के कंप्लीट होने की तारीख से लगभग दो वर्षों में की जाएगी."

जनवरी में साइन किया था शेयर परचेज एग्रीमेंट

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के पास 50 से अधिक ब्रांड हैं, जिनमें लैक्मे, लक्स, नॉर, कालिटी वॉल्स और सर्फ एक्सेल जैसे नाम शामिल हैं. हिंदुस्तान यूनिलीवर में जनवरी में कहा था कि उसने अपराइजिंग साइंस की 90.5 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग की खरीद के लिए शेयर परचेज और सबक्रिप्शन एग्रीमेंट साइन किया है. इसमें डील की प्री-मनी एंटरप्राइज वैल्यूएशन 2,955 करोड़ रुपये पर 2,670 करोड़ रुपये का सेकंडरी बायआउट शामिल है. HUL अपराइजिंग की बाकी की 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद के साथ 45 करोड़ रुपये का प्राइमरी इनवेस्टमेंट भी करेगी.

4 साल से मुनाफे में है Minimalist

मिनिमलिस्ट में पीक XV पार्टनर्स का भी पैसा लगा है. यह सौदा हाल के वर्षों में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्पेस में हुए सबसे बड़े सौदों में से एक होगा, खासकर स्किनकेयर इंडस्ट्री में. मिनिमलिस्ट के फाउंडर मोहित यादव और राहुल यादव हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में मिनिमलिस्ट ने 350 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जो वित्त वर्ष 2023 में दर्ज 184 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से 89 प्रतिशत अधिक है. वित्त वर्ष 2024 में स्टार्टअप का मुनाफा दोगुना होकर 11 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5 करोड़ रुपये था.

आंकड़ों से पता चला है कि मिनिमलिस्ट कम से कम 4 साल से मुनाफे में है. मिनिमलिस्ट ने लगभग 3 साल पहले यूनिलीवर की वेंचर इनवेस्टिंग आर्म यूनिलीवर वेंचर्स से 110 करोड़ रुपये (1.5 करोड़ डॉलर) जुटाए थे. ब्रिटिश कंपनी यूनिलीवर भारत में HUL का भी संचालन करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago