✕

होम / बिजनेस / अब तक 19, हिंडनबर्ग ने खुलासों के कई बम फोड़े, लेकिन कौनसा धमाका था सबसे बड़ा? 

अब तक 19, हिंडनबर्ग ने खुलासों के कई बम फोड़े, लेकिन कौनसा धमाका था सबसे बड़ा? 

पिछले साल अडानी समूह की परेशानी की वजह बनी हिंडनबर्ग भारत में फिर कोई बड़ा खुलासा करने की तैयारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग रिसर्च ने कुछ ऐसा कह दिया है कि भारतीय कारोबारियों की नींद उड़ना लाजमी है. इस अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारत में जल्दी ही कुछ बड़ा होने वाला है. हिंडनबर्ग का इतिहास बताता है कि उसके इस तरह के मैसेज कारोबारी दुनिया में किसी बड़ी सुनामी की वजह बनते हैं. लिहाजा, कारोबारियों का सहमना लाजमी है. 

दौलत का पहाड़ दरक गया
पिछले साल हिंडनबर्ग न अडानी समूह पर बम फोड़ा था, जिसके प्रभाव से बाहर निकलने में उसे पूरा साल लग गया. शॉर्ट सेलिंग फर्म के आरोपों से अडानी ग्रुप का मार्केट कैप में 150 अरब डॉलर तक गिर गया था. समूह के चेयरमैन गौतम अडानी जो दुनिया के नंबर 1 रईस बनने की राह पर थे, वह अरबपतियों के लिस्ट में लुढ़ककर बहुत नीचे पहुंच गए. अडानी की कंपनियों के शेयरों में आई सुनामी से पूरा शेयर बाजार हिल गया. हालांकि, ये हिंडनबर्ग का सबसे बड़ा धमाका नहीं था. 

यूएस और चीन भी निशाने पर 
अडानी समूह से पहले पहले हिंडनबर्ग अमेरिका, कनाडा और चीन की लगभग 18 कंपनियों को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट प्रकाशित कर चुकी है. इससे शेयर बाजारों में काफी घमसान मचा था, लेकिन ज्यादा प्रभाव अमेरिका में देखने को मिला, क्योंकि खुलासे की जद में आईं अधिकांश कंपनियां अमेरिकी थीं. इस तरह, हिंडनबर्ग रिसर्च अब तक कुल 19 रिपोर्ट जारी कर चुकी है. 

हिल उठा था अमेरिका
हिंडनबर्ग की सबसे बड़ा धमाका करने वाली रिपोर्ट सितंबर 2020 में जारी हुई थी. इसमें निकोला नाम की अमेरिकी इलेक्ट्रिक ऑटो कंपनी से जुड़े खुलासे किए गए थे. इस खुलासे के बाद निकोला के शेयर 80 प्रतिशत तक टूट गए थे. इस खुलासे से पहले तक निकोला का मार्केट कैप 30 अरब डॉलर था. दरअसल, निकोला ने ज़ीरो कॉर्बन उत्सर्जन के भविष्य का सपना दिखाया था. इसी सिलसिले में उसने जनवरी 2018 में हाइवे पर बैटरी से चलने वाले 'निकोला वन सेमी ट्रक' की तेज रफ्तार का वीडियो जारी किया. हिंडनबर्ग की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया कि सेमी-ट्रक को पहाड़ के पहले ऊपरी हिस्से पर घसीटकर ले जाया गया और फिर ढलान पर छोड़ा गया. इससे जो रफ़्तार निर्मित हुई, उसे शूट करके दिखाया गया कि ट्रक ने बैटरी से स्पीड पकड़ी है. 

देना पड़ा था इस्तीफा 
निकोला ने हिंडनबर्ग के  आरोपों से इंकार किया, लेकिन बवाल इतना अधिक बढ़ गया कि कंपनी के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष ट्रेवर मिल्टन को इस्तीफा देना पड़ा. इस दिग्गज कंपनी पर  12 करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना भी लगा था. इससे बाद से कारोबारी संस्थानों में हिंडनबर्ग का खौफ पैदा हो गया, जो समय के साथ बढ़ता गया.  जनवरी 2023 में अडानी समूह पर रिपोर्ट प्रकाशित करके हिंडनबर्ग रिसर्च भारत में भी फेमस हो गई. 

हादसे से जुड़ा है नाम 
हिंडनबर्ग रिसर्च एक फाइनेंशियल रिसर्च करने वाली कंपनी है. यह कंपनी इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव मार्केट के आंकड़ों का विश्लेषण करती है. नाथन एंडरसन ने 2017 में हिंडनबर्ग रिसर्च की स्थापना की थी. इसके साथ ही हिंडनबर्ग हेज फंड के कारोबार से भी जुड़ी हुई है. बताया जाता है कि अडानी समूह पर शॉर्ट सेलिंग से इस कंपनी ने मोटी कमाई की थी. नाथन एंडरसन की इस कंपनी का नाम हिंडनबर्ग हादसे पर आधारित है. हिंडनबर्ग एक जर्मन एयरशिप था, जिसमें 1937 में आग लग गई थी और करीब 35 लोग मारे गए थे. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से अमेरिका के न्यू जर्सी की यात्रा के दौरान लैंडिंग के समय इसमें आग लग गई थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago