होम / बिजनेस / 'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', मुश्किल में Adani ग्रुप से जुड़ी हर कंपनी

'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', मुश्किल में Adani ग्रुप से जुड़ी हर कंपनी

अडानी समूह की कंपनियों में निवेश करने वाली LIC से लेकर समूह से किसी न किसी रूप में जुड़ी हर कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

'हम तो डूबेंगे ही सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ये कहावत इन दिनों अडानी समूह (Adani Group) में निवेश करने वाली कंपनियों पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है. अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है और इससे उनमें निवेश करने वालों के पसीने छूट रहे हैं. अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी समूह को इतना बड़ा झटका दिया है कि गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी कुछ कंपनियों के शेयरों में 85 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. 

LIC को डबल झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के बड़े निवेशको में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) सहित सरकारी बैंकों लगातार झटके लग रहे हैं. LIC ने अडानी समूह की 5 कंपनियों में निवेश किया हुआ है. इसमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं. 23 जनवरी, यानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले LIC के निवेश की टोटल वैल्यू 72,193.87 करोड़ रुपए थी, जो अब घटकर 26,861.88 करोड़ पहुंच गई है. बात केवल इतनी ही नहीं है, अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते LIC के अपने शेयर भी लुढ़क रहे हैं. बीते एक महीने में उसके शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. यानी उसे डबल नुकसान उठाना पड़ रहा है.

SBI को भी नुकसान
LIC के अलावा, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अडानी ने सबसे ज्यादा लोन SBI से ही लिया है. ऐसे में SBI के निवेशकों को चिंता है कि अगर अडानी लोन नहीं चुका पाए, तो बैंक को तगड़ा नुकसान होगा और इससे उनका प्रभावित होना लाजमी है. यही वजह है कि बैंक के शेयरों में भी गिरावट का रुख है. 23 जनवरी को एसबीआई के शेयर 604.60 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे और फरवरी को यह गिरकर 521.50 रुपए पर बंद हुए.

इनके शेयरों में गिरावट
इसी तरह, पिछले एक महीने में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के शेयरों में भी गिरावट आई है. पिछले एक महीने में यह 10 फीसदी टूट चुके हैं. वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयरों में 11.58%, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 11.38%, बैंक ऑफ बडौदा में 1.56% और पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयरों में 10.05% की गिरावट दर्ज की गई है. इस तरह, देखा जाए तो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने केवल अडानी ग्रुप को ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी हर कंपनी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

3 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

6 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

7 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

9 hours ago