होम / बिजनेस / Hindalco को चौथी तिमाही में 66% का मुनाफा, एल्युमिनियम कारोबार में शानदार ग्रोथ

Hindalco को चौथी तिमाही में 66% का मुनाफा, एल्युमिनियम कारोबार में शानदार ग्रोथ

Hindalco ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 66% की मुनाफे की वृद्धि दर्ज की है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की प्रमुख कंपनी हिंदाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) में शानदार प्रदर्शन किया है. एल्युमिनियम सेगमेंट की मजबूत परफॉर्मेंस और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 5,283 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,174 करोड़ रुपये था.

राजस्व में 16% की बढ़ोतरी

31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 64,890 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 55,994 रुपये करोड़ था. यानी साल-दर-साल आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. दिसंबर तिमाही की तुलना में मुनाफा 41 प्रतिशत और राजस्व 11 प्रतिशत बढ़ा है.

EBITDA में 24% की छलांग

हिंदाल्को का EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) 24 प्रतिशत बढ़कर 9,774 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसमें एल्युमिनियम सेगमेंट की उच्च वॉल्यूम और बेहतर रियलाइजेशन ने बड़ा योगदान दिया.

बोर्ड ने ₹5 डिविडेंड और अधिग्रहण को दी मंजूरी

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. साथ ही, बोर्ड ने EMIL Mines and Mineral Resources Ltd (Essel Mining & Industries की एक यूनिट) का 100 प्रतिशत अधिग्रहण 48 लाख रुपये में मंजूर किया है. इसके साथ 1,131 करोड़ रुपये के नेट डेट को भी कंपनी टेकओवर करेगी.

एल्युमिनियम सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ

* अपस्ट्रीम बिजनेस से रेवेन्यू 22 प्रतिशत बढ़कर 10,311 करोड़ रुपये हुआ.
* सेगमेंट का EBITDA 79 प्रतिशत बढ़कर 4,838 करोड़ रुपये पहुंच गया.
* प्रति टन EBITDA 74 प्रतिशत उछलकर 1,684 रुपये रहा.

डाउनस्ट्रीम बिजनेस ने भी 23 प्रतिशत की रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई और 3,595 करोड़ रुपये तक पहुंचा. इसका EBITDA 52 प्रतिशत बढ़कर 219 करोड़ रुपये रहा.

कॉपर कारोबार में मिला मिश्रित परिणाम

कॉपर सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 14,565 करोड़ रुपये हुआ है, लेकिन EBITDA 21 प्रतिशत घटकर 614 करोड़ रुपये रहा. यह गिरावट लागत दबावों के चलते देखी गई.

Novelis को मिला 13% अधिक रेवेन्यू, लेकिन EBITDA में गिरावट

हिंदाल्को की अमेरिकी सब्सिडियरी Novelis का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. मार्च 2024 में समाप्त तिमाही में इसका रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर 4.59 बिलियन डॉलर हुआ, लेकिन EBITDA 8 प्रतिशत घटकर 473 मिलियन डॉलर रह गया. प्रति टन EBITDA में 9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो स्क्रैप स्प्रेड में कमी की वजह से हुई.

FY25 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हिंदाल्को के प्रबंध निदेशक सतीश पाई ने कहा कि कंपनी ने FY25 में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ऑपरेशनल मजबूती और लागत नियंत्रण की बदौलत हासिल हुई है. उन्होंने बताया कि कॉपर स्मेल्टर के विस्तार, ई-वेस्ट रीसायक्लिंग और स्पेशलिटी एल्युमिना के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

17 minutes ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

14 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

15 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

16 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

16 hours ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

17 minutes ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

14 hours ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

21 hours ago