✕

होम / बिजनेस / देश के इन 5 राज्यों में मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आई सबसे ज्यादा रोजगार की बहार

देश के इन 5 राज्यों में मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आई सबसे ज्यादा रोजगार की बहार

एक सर्वे के अनुसार भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर कोविड-19 के असर से बाहर आ चुका है. इससे रोजगार के साथ वर्कर्स की इनकम में बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, देश की इकॉनमी कोरोना महामारी के प्रभाव से अब बाहर निकल चुकी है और तेजी से आगे बढ़ रही है. सोमवार को जारी एक सर्वे के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर कोविड-19 के असर से बाहर आ चुका है. इससे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और वर्कर्स की इनकम में बढ़ोतरी हुई है. चलिए जानते हैं इस सर्वे में और क्या जानकारी सामने आई है?

यहां मिला ज्यादा रोजगार

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले महीनों में ओवरऑल इकनॉमिक ग्रोथ में तेजी देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण (ASI) से पता चला है, कि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) 2021-22 की तुलना में 2022-23 में मौजूदा कीमतों में 7.4 प्रतिशत बढ़ा और औद्योगिक उत्पादन में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई. वहीं, देश में रोजगार देने वाले प्रमुख राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष सबसे आगे, उसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और यूपी रहे हैं. नीति आयोग के सीईओ बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि एएसआई से साफ है कि  9 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की ग्रोथ का टारगेट हासिल कर सकता है. सर्वे से पता चला है कि 2022-23 में निवेशित पूंजी, इनपुट, आउटपुट, जीवीए, रोजगार और मजदूरी जैसे अधिकांश प्रमुख आर्थिक मापदंडों के लिए इस क्षेत्र में वृद्धि देखी गई. यहां तक कि एब्सल्यूट वैल्यू टर्म में यह महामारी के पूर्व स्तर को भी पार कर गया.

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में दिया इतना योगदान

शीर्ष पांच राज्यों ने 2022-23 में देश के कुल विनिर्माण ग्रॉस वैल्यू एडेड में 54 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है. इस क्षेत्र में अनुमानित व्यक्तियों की संख्या महामारी-पूर्व स्तर (2018-19) से 22.1 लाख से अधिक हो गई. पिछले वर्ष की तुलना में औसत पारिश्रमिक में वृद्धि हुई. 2021-22 की तुलना में 2022-23 में प्रति व्यक्ति औसत पारिश्रमिक में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाले शीर्ष पांच राज्य तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी और कर्नाटक ने वर्ष 2022-23 में कुल मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लगभग 55 प्रतिशत रोजगार का योगदान दिया.

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के कारक

वर्ष 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि के प्रमुख कारक मूल धातु, कोक और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद, खाद्य उत्पाद, रसायन और रासायनिक उत्पाद और मोटर वाहन जैसे उद्योग थे. आंकड़ों से पता चला कि इन उद्योगों ने कुल मिलाकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कुल उत्पादन में लगभग 58 प्रतिशत का जबरदस्त योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें-शॉक-प्रूफ बॉडी और चाइल्ड-सेफ फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ टैबलेट, जानिए कितनी है कीमत?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago