✕

होम / बिजनेस / यहां Realme से हुई पार्टनरशिप, वहां 10 % की तेजी के साथ रॉकेट बना Optiemus Infracom का शेयर

यहां Realme से हुई पार्टनरशिप, वहां 10 % की तेजी के साथ रॉकेट बना Optiemus Infracom का शेयर

Realme के साथ ये पार्टनरशिप Optiemus Infracom के लिए एक बड़े अवसर की तरह सामने आई है. इस कदम से न सिर्फ कंपनी के बिजनेस का विस्तार होगा, बल्कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में एक नई हलचल मच गई है. दरअसल, स्मॉलकैप कंपनी ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड (Optiemus Infracom Limited) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Optiemus Electronics Limited) ने स्मार्टफोन ब्रांड रियलसी (Realme) के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. यह पार्टनरशिप भारत में AIoT डिवाइसेज के मैन्युफैक्चरिंग को लेकर है, जिससे न सिर्फ घरेलू निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेशकों को भी बड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. बुधवार को कंपनी का शेयर 10% के अपर सर्किट के साथ 491.50 रुपये पर पहुंच गया. आइए जानते हैं बाजार में इसके शेयर का प्रदर्शन कैसा है?

Realme के लिए AIoT प्रोडक्ट्स बनाएगी कंपनी
ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अब रियलमी के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन AIoT (Artificial Intelligence of Things) डिवाइसेज का निर्माण करेगी. इस साझेदारी का उद्देश्य भारत के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूती देना और सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाना है. रियलमी अपने AIoT प्रोडक्ट पोर्टफोलियो—जैसे ईयरफोन, स्मार्टवॉच और टैबलेट्स—का निर्माण अब भारत में ही करना चाहती है. इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियों का लक्ष्य सालाना 50 लाख AIoT डिवाइसेज तैयार करने का है.

25 सालों से मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन में है ऑप्टिमस
गौरतलब है कि ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड पिछले करीब 25 वर्षों से मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में सक्रिय है. कंपनी नोकिया और सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी है. अब रियलमी के साथ साझेदारी के बाद कंपनी की बाजार में साख और निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया है.

शेयर ने 5 साल में दी 2791% की जबरदस्त रिटर्न
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के शेयरों ने बीते पांच साल में 2791% का बेजोड़ रिटर्न दिया है. 17 अप्रैल 2020 को कंपनी का शेयर महज 17 रुपये पर था और पांच साल बाद 16 अप्रैल 2025 को यह बढ़कर 491.50 पर पहुंच गया है. पिछले 2 साल में 145% और 4 साल में 285% से ज्यादा का उछाल आई है. 52 हफ्तों में शेयर का हाई लेवल 873.65 रुपये और लो लेवल 218.40 रुपये रहा है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.