✕

होम / बिजनेस / यहां Britannia के CEO ने दिया इस्तीफा, वहां शेयरों में गिरावट आने से निवेशकों को लगा झटका!

यहां Britannia के CEO ने दिया इस्तीफा, वहां शेयरों में गिरावट आने से निवेशकों को लगा झटका!

Britannia के CEO का इस्तीफा कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है और शेयरों में गिरावट के कारण निवेशकों के लिए यह एक चिंताजनक संकेत हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बिस्किट उद्योग की प्रसिद्ध कंपनी ब्रिटानिया (Britannia) इंडस्ट्रीज के लिए एक बड़ा बदलाव आया है. दरअसल, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रजनीत सिंह कोहली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई है और निवेशक चिंता में हैं. कोहली 14 मार्च, 2025 को कंपनी से अपना आखिरी कार्य दिवस पूरा करेंगे.

रजनीक सिंह ने इसलिए दिया इस्तीफा 

रजनीत सिंह कोहली ने अपने इस्तीफा पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने बाहरी अवसरों का लाभ उठाने के लिए इस्तीफा दिया है. कोहली ने 26 सितंबर, 2022 को ब्रिटानिया के CEO के रूप में कार्यभार संभाला था. इससे पहले, वे जुबिलेंट फूडवर्क्स, एशियन पेंट्स और कोका-कोला कंपनी द्वारा संचालित डोमिनोज इंडिया में भी उच्च पदों पर काम कर चुके थे. उनके इस्तीफे के बाद अब कंपनी में प्रबंधन की स्थिरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

ब्रिटानिया के शेयर में गिरावट  

रजनीत सिंह कोहली के इस्तीफे की घोषणा के बाद बीएसई पर ब्रिटानिया के शेयर में 1 प्रतिशत तक की गिरावट आई. वहीं, गुरुवार को एनएसई में शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,690.00 रुपये पर बंद हुआ. बता दें, इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 6,473.10 रुपये है, जो अक्टूबर 2024 में था. यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गई है. 

ब्रिटानिया के तिमाही नतीजे

हालांकि, कंपनी के हालिया वित्तीय परिणामों में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है. ब्रिटानिया ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में 5 प्रतिशत की सालाना (YoY) वृद्धि दर्ज की और उसका नेट प्रॉफिट 582 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में 556 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था. कंपनी का मुख्य परिचालन से राजस्व 6.4 प्रतिशत बढ़कर 4,463 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, कुल खर्च में भी 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 3,875 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, कंपनी के वित्तीय नतीजे सकारात्मक हैं, लेकिन प्रबंधन में बदलाव के बाद बाजार पर क्या असर पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago