✕

होम / बिजनेस / SEBI के निशाने पर HDFC, फिर से दे डाली चेतावनी, जानें बैंक क्या की है गलती?

SEBI के निशाने पर HDFC, फिर से दे डाली चेतावनी, जानें बैंक क्या की है गलती?

बैंक के अनुसार, इस वॉर्निंग लेटर का उसके कारोबारी, ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को एचडीएफसी बैंक को नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर चेतावनी पत्र जारी किया है. HDFC बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक के कामकाज के समय-समय पर होने वाले निरीक्षण के बाद, सेबी ने कुछ नियामकीय दिशानिर्देशों का कथित तौर पर अनुपालन नहीं करने के लिए एक प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया है. 

कस्टोडियन के दिशानिर्देशों का नहीं किया पालन

HDFC बैंक ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि सेबी ने पत्र में आरोप लगाया गया है कि बैंक ने कस्टोडियन पर लागू होने वाले कुछ नियामक दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन नहीं किया है, जो सेबी (कस्टोडियन) विनियम, 1996 के अंतर्गत आते हैं. सेबी का कस्टोडियन विंग निवेशकों की प्रतिभूतियों ( शेयर, बॉन्ड) को सुरक्षित रखने और उनसे संबंधित लेनदेन का हिसाब रखने का काम करता है. HDFC बैंक भी अपने ग्राहकों को यह सर्विस देता है.

इन चीजों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

HDFC बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस चेतावनी पत्र का बैंक की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बैंक ने यह भी कहा है कि वह पत्र में बताई गई खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले, सेबी ने दिसंबर, 2024 में मर्चेंट बैंकिंग गतिविधि से संबंधित नियामकीय गैर-अनुपालन के लिए एचडीएफसी बैंक को एक प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया था.

HDFC बैंक के शेयर का हाल

HDFC Bank का शेयर बीएसई पर कल तेजी के साथ 1797.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का जहां न्यूनतम का स्तर 1,430.15 रुपये का रहा, वहीं अधिकतम का स्तर 1,880 रुपये का रहा. इस रेट पर कंपनी मार्केट कैप 13,75,410.32 करोड़ रुपये है. HDFC Bank के शेयर ने एक साल के दौरान 21.45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं यह रिटर्न 3 साल के दौरान 19.33 प्रतिशत रहा है. इसके अलावा कंपनी का 5 साल का रिटर्न 116.63 प्रतिशत रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

2 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

17 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

19 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

1 hour ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

19 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

17 hours ago