✕

होम / बिजनेस / HDFC Bank ने पेश किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 7% बढ़ा, साथ में NPA में भी इजाफा

HDFC Bank ने पेश किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 7% बढ़ा, साथ में NPA में भी इजाफा

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है. बैंक ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. HDFC Bank ने नतीजों के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का एलान भी किया है. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 16,511.9 करोड़ रुपये से 6.7 फीसदी की बढ़ोतरी है. 

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बढ़कर 32,066 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, एक साल पहले इस तिमाही में बैंक ने 29,076.8 करोड़ रुपये की नेट इंटरेस्ट इनकम दर्ज की थी. Q4 में बैंक की प्रोविजनिंग साल दर साल 13,511.6 करोड़ रुपये से घटकर 3,193 करोड़ रुपये पर आ गई है. पिछली तिमाही में प्रोविजनिंग 3,153.0 करोड़ रुपये पर थी. बैंक ने कहा कि कुल एसेट्स NIM तिमाही दर तिमाही 3.43 फीसदी से बढ़कर 3.54 फीसदी पर पहुंच गया है.

एसेट क्वालिटी में गिरावट

HDFC Bank के ऑपरेटिंग एक्सपेंस 17556.98 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 17968.83 करोड़ रुपये के थे. मार्च 2025 तिमाही में HDFC Bank की एसेट क्वालिटी गिर गई. ग्रॉस एडवांसेज के लिए ग्रॉस NPA रेशियो बढ़कर 1.33% हो गया, एक साल पहले यह 1.24% था. हालांकि तिमाही आधार पर यह सुधरा है क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में यह रेशियो 1.42% था. नेट एडवांसेज के लिए नेट NPA रेशियो बढ़कर 0.43% हो गया, जो मार्च 2024 तिमाही में 0.33% था, तिमाही आधार पर इसमें भी सुधार है. दिसंबर 2024 तिमाही में यह रेशियो 0.46% प्रतिशत था.

फाइनल डिविडेंड घोषित

HDFC Bank के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इस पर अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 रखी गई है. इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. बैंक के शेयर की कीमत बीएसई पर वर्तमान में 1906.55 रुपये है. शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

3 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

6 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

7 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.