✕

होम / बिजनेस / HCL टेक का 4,307 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

HCL टेक का 4,307 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

HCL टेक ने वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत प्रदर्शन करते हुए तिमाही और सालाना दोनों स्तरों पर मुनाफे और राजस्व में वृद्धि दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने मार्च 2025 में समाप्त चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 8.1% की बढ़त के साथ 4,307 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,986 करोड़ रुपये था. कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को शेयर बाजार को दी.

सालाना नतीजों में भी मजबूती
वित्त वर्ष 2024-25 में एचसीएल टेक का सालाना शुद्ध लाभ 11% बढ़कर 17,390 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 15,710 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी की सालाना परिचालन आय 6.5% बढ़कर 1,17,055 करोड़ रुपये रही. चौथी तिमाही की बात करें तो इसमें परिचालन आय 6.1% बढ़कर 30,246 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछली साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 24,499 करोड़ रुपये था.

निवेशकों के लिए डिविडेंड का तोहफा
एचसीएल टेक ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है. कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 18 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह रकम 6 मई, 2025 को निवेशकों के पोर्टफोलियो में जोड़ दी जाएगी. इस डिविडेंड की कुल लागत लगभग 4,000 करोड़ रुपये आंकी गई है.

FY26 में दो से पांच प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद
एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमान जताया है कि कंपनी को स्थिर मुद्रा के आधार पर 2% से 5% तक राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है. इसके साथ ही कंपनी की हेडकाउंट भी बढ़कर 2,23,420 हो गई है, जो पिछले साल से 2,665 अधिक है.

बाजार की उम्मीदों से थोड़ा पीछे
हालांकि, कंपनी के तिमाही नतीजे बाजार की अपेक्षाओं से थोड़े कमजोर रहे हैं. इसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता और अमेरिकी टैरिफ पॉलिसियों को माना जा रहा है. इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस के नतीजों पर भी अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर देखा गया था. नतीजों के एलान से पहले एचसीएल टेक का शेयर एनएसई पर 1,485.90 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें 3.90 रुपये की हल्की बढ़त दर्ज की गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

56 minutes ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

4 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

41 minutes ago