✕

होम / बिजनेस / Harsha Engineers ने किया मालामाल! जोरदार लिस्टिंग के बाद इंट्रा डे में 45% चढ़ा शेयर

Harsha Engineers ने किया मालामाल! जोरदार लिस्टिंग के बाद इंट्रा डे में 45% चढ़ा शेयर

कंपनी का आईपीओ 14 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. आईपीओ का प्राइस बैंड 314-330 रुपये था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: Harsha Engineers ने आज अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया. ये अपने इश्यू प्राइस से 36% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. इसका इश्यू प्राइस 330 रुपये था, BSE पर ये  444 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, यानि निवेशकों को 114 रुपये रुपये का लिस्टिंग गेन मिला. NSE पर ये 450 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है यानी निवेशकों को 120 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला है.

खराब मार्केट में शानदार लिस्टिंग

ऐसी शानदारी लिस्टिंग तब हुई है जब शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट चल रही है. अभी तक इंट्रा डे के दौरान Harsha Engineers का शेयर 478.50 रुपये तक चढ़ा है, यानी 45 परसेंट की तेजी दिखी है. जिसके चलते इसका मार्केट कैप 4,35,190.82 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट कैप 4,042.36 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था.

जोरदार रिस्पॉन्स मिला था 

कंपनी का आईपीओ 14 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. आईपीओ का प्राइस बैंड 314-330 रुपये था. आईपीओ के लिए बोली लगाने वालों को बुधवार 21 सितंबर को शेयर आवंटित हुए थे. इस इश्यू को 74.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.  जिसमें रिटेल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा 17.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें कंपनी 455 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर लेकर आई थी और 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शेयरहोल्डर और प्रमोटर्स की तरफ से जारी हुए थे. कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. 

हर्षा इंजीनियर्स आईपीओ GMP
इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में भी काफी हलचल देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट में आईपीओ का जीएमपी ₹170 था. इसका मतलब है कि हर्षा इंजीनियर्स की लिस्टिंग करीब 500 रुपये के करीब होने का अनुमान जताया जा रहा था. हालांकि लिस्टिंग इतनी ऊपर नहीं हुई. 

कंपनी के बारे में जानें
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड एविएशन और एयरोस्पेस, रेलवे, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीकल्चर और अन्य इंडस्ट्री के लिए कई तरह के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. ये कंस्ट्रक्शन माइनिंग के सेक्टर में भी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स मुहैया कराती है. 

VIDEO: क्या है Quite Quiting, आखिर क्यों कर रहा है ट्रेंड


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

8 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

11 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

12 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

13 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

12 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

9 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

11 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

11 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

14 hours ago