होम / बिजनेस / Happiness एक कांसेप्ट है, जिसे सबको सेलीब्रेट करना चाहिए- डॉ. आशीष अंबस्टा

Happiness एक कांसेप्ट है, जिसे सबको सेलीब्रेट करना चाहिए- डॉ. आशीष अंबस्टा

हैप्पीनेस एक कांसेप्ट है, जिसे सबको सेलीब्रेट करना चाहिए. यह सेलीब्रेशन वर्कप्लेस पर भी होना चाहिए, क्योंकि अब इस समिट के बाद यह एक मूवमेंट बन जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः BW The Happiest Workplaces Summit में अपने उद्घाटन भाषण में बोलते हुए Happy Plus Consulting के फाउंडर व सीईओ डॉ. आशीष अंबस्टा ने कहा कि हैप्पीनेस एक कांसेप्ट है, जिसे सबको सेलीब्रेट करना चाहिए. यह सेलीब्रेशन वर्कप्लेस पर भी होना चाहिए, क्योंकि अब इस समिट के बाद यह एक मूवमेंट बन जाएगा. मैं खुश हूं इसके लिए, क्योंकि इसको बिजनेस लीडर्स के दिमाग में बैठाने में भी एक लंबा वक्त लगा है. 

The Bridge to know your people नाम के सेशन की शुरुआत करते हुए डॉ. अंबस्टा ने कहा कि यह बहुत जरूरी बात है कि हैप्पीनेस हर जगह होनी चाहिए क्योंकि मैं 20 साल से विभिन्न कंपनियों के साथ सलाहकार के तौर पर काम कर रहा हूं और जहां भी मैं जाता हूं वहां कर्मचारियों से ये सवाल जरूर पूछता हूं कि क्या आप खुश हैं? इस सवाल के जवाब में डेटा कहीं नहीं बदला है और पिछले कई सालों से इसका जवाब एक सा ही मिलता है. 

कर्मचारी नहीं है अपने काम से खुश

वहीं अगर कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों से यह पूछा जाए कि क्या आप इंगेज हैं, मोटिवेट होते हैं अपने काम से तो पिछले 23 सालों से डाटा में किसी तरह का कोई सुधार देखने को नहीं मिला है. पूरी वर्कफोर्स में केवल 12-13 फीसदी लोग ही अपने काम करने से खुश होते हैं और बाकी के 88 फीसदी लोग काम पर या तो आना नहीं चाहते हैं या फिर वो अपने को ऑफिस में घसीट रहे हैं. एक तरह से देखा जाए तो यह डाटा बिलकुल भी खुश नहीं करता है.

महामारी के बाद लानी है खुशी

डॉ. अंबस्टा ने कहा कि महामारी के दौरान और उसके बाद इस बात पर गंभीरता से विचार किया गया कि कार्यक्षेत्र में खुशी लेकर के आनी है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा उनके ऑफिस या फिर फैक्ट्री में काम करके जाता है और अगर वहां पर कर्मचारी खुश नहीं है तो फिर यह जीवन को एक तरह से बर्बाद करने की बात है. 

विश्व में बढ़ रही है नाखुशी

कई सर्वे में यह बात सामने निकलकर आई है कि दुनिया में ज्यादातर लोग अपने काम को लेकर के खुश नहीं हैं. इससे हैप्पीनेस इंडेक्स भी लगातार कम होता जा रहा है. व्हर्लपूल द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार पिछले एक साल में हैप्पीनेस इंडेक्स काफी गिर गया है और लोग दिन पर दिन खुश होना कम हो रहे हैं. रिसर्च फर्म गैल्लप द्वारा 2021 में किए गए एक सर्वे में कहा गया है कि लोग बहुत ज्यादा नाखुश थे. ये एक बहुत ही चिंता की बात है. 

हमें डालनी होंगी Happy Habits

डॉ. अंबस्टा ने कहा कि हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने के लिए वर्कप्लेस पर कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को काम करना होगा. इसके लिए व्यक्तिगत जवाबदेही के साथ ही कंपनियों को भी अपनी जवाबदेही तय करनी होगी. कंपनियों में ऐसा माहौल तैयार करना होगा, जिससे हैप्पीनेस और पॉजिविटी तैयार हो, जिसके लिए हम सबको अपने -अपने वर्कप्लेस पर हैप्पी हैबिट्स तैयार करनी होंगी. 

VIDEO: iPhone 14 Pro को लेकर सामने आई पहली खामी, जानिए क्या आ रही दिक्कत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.