✕

होम / बिजनेस / Haier India भारत में करेगी ₹1000 करोड़ का निवेश, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Haier India भारत में करेगी ₹1000 करोड़ का निवेश, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Haier Appliances के ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,000 करोड़ में 200 करोड़ का नया इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट, 100 करोड़ की PCB यूनिट और 700 करोड़ की AC मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Haier Appliances इंडिया ने 2024 से 2028 के बीच अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट का ऐलान किया है. उद्घाटन के मौके पर बात करते हुए हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने बताया कि कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट का उद्घाटन किया है, जिसमें बेहतर क्वॉलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक कॉम्पोनेंट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा. इसी के साथ 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी अक्टूबर, 2025 तक चालू हो जाएगी.

700 करोड़ में बनेगी AC मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी

सबसे बड़ा निवेश 700 करोड़ रुपये का होगा, जिससे नई एसी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी बनाई जाएगी. इससे हायर की एनुअल एसी प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.5 मिलियन यूनिट तक बढ़ जाएगी और इसी के साथ 2027 की शुरुआत तक कुल उत्पादन क्षमता 4 मिलियन यूनिट हो जाएगी. इससे नोएडा की कंपनी में वर्कफोर्स दोगुना हो जाएगा, नतीजतन 3,500 नई नौकरियों का सृजन होगा.  एनएस सतीश ने आगे कहा, ''ग्रेटर नोएडा प्लांट में हमारी नई फेसिलिटीज का भूमि पूजन देश की 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.'' 

उद्घाटन समारोह में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, ''हमें विश्वास है कि यह फेसिलिटी राज्य की इकोनॉमिक ग्रोथ को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत को एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर सामने लाएगी.'' 2018 में हायर ने 3,069 करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया था. बता दें कि हायर पहले से ही ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है. 

2024 में इतनी हुई हायर इंडिया की कमाई

2024 में हायर इंडिया का रेवेन्यू 8,900 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2025 के लिए कंपनी ने 11,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है. कंपनी के लिए रेवेन्यू करने में सबसे ज्यादा योगदान 40-45 प्रतिशत रेफ्रिजरेटर का रहा. जिसके बाद एयर कंडीशनर का योगदान 20 प्रतिशत, वाशिंग मशीन और LED टीवी का योगदान 15-15 प्रतिशत है. डिमांड बढ़ने के साथ-साथ हायर का प्लान दक्षिण भारत में भी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने का है ताकि वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

18 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

18 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago