होम / बिजनेस / पहले रिटर्न से भरी झोली, अब निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देगी ये कंपनी 

पहले रिटर्न से भरी झोली, अब निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देगी ये कंपनी 

पिछले 23 सालों में गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के स्टॉक की कीमत में 17.45 रुपए से बढ़कर 945.50 रुपए हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने वालों के लिए डिविडेंड कमाई का अच्छा साधन बन जाते हैं. ज़्यादातर कंपनियां अपने निवेशकों को यह रिटर्न गिफ्ट देती रहती हैं. अब केमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी भी ऐसा करने जा रही है. अच्छा-खासा रिटर्न देने के बाद गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड (Gujarat Alkalies & Chemicals Ltd) ने अब अपने निवेशकों में मुनाफा बांटने का ऐलान किया है. गौरतलब है कि यह एक मिड कैप कंपनी है और इसका मार्केट कैप 6,924.37 करोड़ रुपए है.

5 दिनों में 6.00% तेजी
कंपनी का शेयर अभी 945.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, शुक्रवार को इसमें 0.29% की नरमी दिखाई दी, लेकिन पिछले 5 दिनों में शेयर ने 6.00% की तेजी दर्ज की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेयर ने अपने निवेशकों को अब तक का अधिकतम 5,318.34% रिटर्न दिया है. कंपनी के निदेशक मंडल ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि 49वीं सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को 10 रुपए प्रति शेयर की दर से डिविडेंड का भुगतान करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29.09.2022 रखी गई है.

17.45 से 945.50 रुपए पर
पिछले 23 सालों में गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के स्टॉक की कीमत में 17.45 रुपए से बढ़कर 945.50 रुपए हो गई है. पिछले पांच सालों में इस शेयर में 89.69% की तेजी आई है. जबकि पिछले तीन सालों में इसने 118.02% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. पिछले एक साल के रिकॉर्ड की बात करें, तो यह आंकड़ा 90.64% है और YTD आधार पर ये शेयर 2022 में अब तक 44.62% उछला है.

इस शेयर ने भी किया मालामाल
वहीं, कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation) के शेयरों में निवेश करने वालों ने भी अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है. कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 20,015.38% का रिटर्न दे चुके हैं. कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 22 सितंबर 2021 को बीएसई (BSE) पर 39 पैसे प्रति शेयर के स्तर पर थे, जो अब बढ़कर 78.45 रुपए पर पहुंच गए हैं. पिछले छह महीने के रिकॉर्ड पर नज़र डालें, तो यह शेयर 27.80 रुपए से बढ़कर 78.45 रुपए पर पहुंच गया. इस अवधि में शेयर निवेशकों को 183% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago