✕

होम / बिजनेस / GST रजिस्ट्रेशन अब 7 दिन में: CBIC ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

GST रजिस्ट्रेशन अब 7 दिन में: CBIC ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

CBIC के नए निर्देशों से जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है. इससे न केवल छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को राहत मिलेगी, बल्कि फील्ड अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अब कंपनियों और नए व्यवसायों को GST रजिस्ट्रेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने नियमों में संशोधन करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. नए निर्देशों के तहत, "रिस्क-फ्री" और पूर्ण आवेदन को सिर्फ 7 कार्यदिवसों के भीतर मंजूरी मिल जाएगी.

रिस्क वाले मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य

CBIC के अनुसार, जिन व्यवसायों को रिस्की माना जाता है, उनके GST रजिस्ट्रेशन के लिए पहले फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह प्रक्रिया अधिकतम 30 दिनों के भीतर पूरी की जानी है. CBIC ने यह भी कहा है कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान फील्ड अधिकारी अब आवेदकों से दस्तावेजों की ओरिजिनल फिजिकल कॉपी नहीं मांग सकते। साथ ही, अनावश्यक सवालों से बचने की सख्त हिदायत दी गई है. अधिकारियों को केवल CBIC द्वारा निर्धारित डॉक्युमेंट्स ही ऑनलाइन मांगने की अनुमति होगी.

क्लेरिफिकेशन और डॉक्युमेंट मांगने पर मिली थीं शिकायतें

CBIC को शिकायतें मिली थीं कि फील्ड ऑफिसर्स अतिरिक्त क्लेरिफिकेशन और गैर-आवश्यक दस्तावेज मांग रहे थे. इसके बाद बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि अधिकारी केवल वैध और आवश्यक दस्तावेज ही मांग सकते हैं.

प्रिंसिपल प्लेस ऑफ बिजनेस (PPOB) से जुड़े डॉक्युमेंट्स

CBIC ने PPOB से संबंधित मान्य दस्तावेजों की सूची भी जारी की है, जिसमें निम्न शामिल हैं:

- प्रॉपर्टी टैक्स की नवीनतम रसीद  
- नगर पालिका खाता विवरण  
- बिजली बिल की प्रति  
- पानी का बिल या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज जो मालिकाना हक दर्शाए  

किराए के परिसर के मामलों में, उपरोक्त में से कोई एक दस्तावेज रेंट/लीज़ एग्रीमेंट के साथ अपलोड करना जरूरी होगा.

बिजनेस फॉर्मेशन और पार्टनरशिप डीड जरूरी

CBIC ने यह भी कहा है कि यदि आवेदक किसी पार्टनरशिप फर्म का हिस्सा है, तो बिजनेस फॉर्मेशन का प्रमाण देने के लिए पार्टनरशिप डीड की स्कैन कॉपी देना आवश्यक है. CBIC ने स्पष्ट किया है कि उद्यम सर्टिफिकेट, MSME प्रमाण पत्र, दुकान की स्थापना का प्रमाण पत्र, या ट्रेड लाइसेंस जैसे अतिरिक्त दस्तावेज अब अनिवार्य नहीं होंगे.

फील्ड अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियाँ

CBIC ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवेदन की संपूर्णता की सावधानीपूर्वक जांच करें. साथ ही, एड्रेस प्रूफ की वैधता की पुष्टि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों जैसे नगरपालिका, बिजली वितरण कंपनियों या जमीन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट्स से करें. यदि आवेदन पूर्ण, वैध और रिस्क-फ्री हैं, तो उन्हें 7 वर्किंग डेज के अंदर स्वीकृति मिलनी चाहिए. इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि व्यापारियों और स्टार्टअप्स को जल्दी कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

3 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

6 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

7 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.