✕

होम / बिजनेस / इस NBFC कंपनी को GST डिपार्टमेंट ने भेजा 340 करोड़ का नोटिस, सामने आई ये बड़ी वजह

इस NBFC कंपनी को GST डिपार्टमेंट ने भेजा 340 करोड़ का नोटिस, सामने आई ये बड़ी वजह

DGGI ने जांच के बाद बजाज फाइनेंस को टैक्स चोरी का दोषी पाया है और उसे 341 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) मुसीबत में फंस गई है. बजाज फाइनेंस टैक्स चोरी के आरोप में GST डिपार्टमेंट के निशाने पर आई है. कंपनी को GST डिपार्टमेंट ने 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स डिमांड के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

बजाज फाइनेंस के ऊपर लगा ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डायरक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस यानी डीजीजीआई ने बजाज फाइनेंस को टैक्स चोरी के कारण 341 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है. डीजीजीआई का कहना है कि बजाज फाइनेंस ने गलत तरीके से सर्विस चार्ज को इंटेरेस्ट चार्ज के रूप में दिखाया, ताकि टैक्स की बचत की जा सके. डीजीजीआई ने इसी कारण नोटिस भेजने का फैसला लिया.

GST डिपार्टमेंट ने जांच के बाद भेजा नोटिस

GST इंटेलीजेंस की ओर से बजाज फाइनेंस को यह नोटिस 3 अगस्त को भेजा गया. बताया जा रहा है कि GST इंटेलीजेंस ने नोटिस भेजने से पहले बजाज फाइनेंस के टैक्स मामले की जांच की और चोरी पकड़ में आने के बाद ही कारण बताओ नोटिस जारी किया. कंपनी के ऊपर जून 2022 से मार्च 2024 के दौरान 341 करोड़ रुपये की टैक्स की चोरी करने का आरोप लगा है. इस मामले में कंपनी को 100 फीसदी पेनल्टी, 150 करोड़ रुपये ब्याज और भुगतान किए जाने तक हर रोज के हिसाब से 16 लाख रुपये का डेली इंटेरेस्ट भरना पड़ सकता है. अभी तक के हिसाब से पूरी देनदारी 850 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.

क्या कहते हैं नियम?

भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि सेंट्रल टैक्स नियमों के तहत छूट पाने के लिए बजाज फाइनेंस ने सर्विस चार्ज को इंटरेस्ट चार्ज दिखाया है. DGGI ने कहा है कि प्रोसेसिंग या सर्विस चार्ज पर टैक्स लगता है. जबकि इंटरेस्ट चार्ज पर कोई टैक्स नहीं लगता है. बता दें, बजाज फाइनेंस लिमिटेड देश का सबसे बड़ा कंज्यूमर फाइनेंस एनबीएफसी है. कंपनी के पास 3.54 लाख करोड़ रुपये का एसेट है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 hours ago