✕

होम / बिजनेस / GST विभाग की कार्रवाई: रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 56.44 करोड़ रुपये का पेनल्टी नोटिस

GST विभाग की कार्रवाई: रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 56.44 करोड़ रुपये का पेनल्टी नोटिस

GST विभाग का यह नोटिस रिलायंस के लिए कानूनी चुनौती जरूर है, लेकिन कंपनी का मानना है कि इसका उसके व्यापक बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को GST विभाग से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कंपनी को इनपुट टैक्स क्रेडिट में कथित गड़बड़ी के आधार पर 56.44 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है. रिलायंस इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है. आइए जानते हैं आखिर से पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर, CGST ने 25 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज को 56.44 करोड़ रुपये का पेनल्टी आदेश जारी किया. नोटिस में कहा गया है कि कंपनी द्वारा क्लेम किया गया इनपुट टैक्स क्रेडिट ‘ब्लॉक्ड क्रेडिट’ की श्रेणी में आता है, जिस पर कर लाभ नहीं लिया जा सकता. वहीं, कंपनी का कहना है कि यह निर्णय सर्विस प्रोवाइडर द्वारा दी गई सेवाओं के वर्गीकरण पर विचार किए बिना लिया गया है. रिलायंस को यह नोटिस 27 नवंबर की सुबह ईमेल के जरिए मिला.

फैसले को दी जाएगी चुनौती

कंपनी ने साफ किया है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी. रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया कि पेनल्टी आदेश का उसके बिजनेस संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. वित्तीय प्रभाव केवल जुर्माने की राशि तक सीमित है. यह कार्रवाई CGST Act 2017 और Gujarat GST Act 2017 की धारा 74 के तहत की गई है.

कंपनी के शेयर पर प्रभाव

नोटिस की खबर के बीच शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर थोड़ी गिरावट के साथ खुला, लेकिन जल्द ही सुधर गया. बीएसई पर सुबह 10.10 बजे शेयर 0.91% की बढ़त के साथ ₹1577.85 पर ट्रेड कर रहा था. पिछले सत्र में यह ₹1563.55 पर बंद हुआ था और आज ₹1568 पर खुला. शुरुआती कारोबार में शेयर ₹1562.35 तक लो और ₹1579 तक हाई गया. वहीं करोबार के अंत में शेयर 0.26 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 1,567.50 रुपये पर बंद हुआ. हाल ही में रिलायंस का स्टॉक 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे निवेशकों में मजबूत भरोसा दिखता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

13 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

5 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

13 minutes ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

28 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

5 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

1 hour ago