✕

होम / बिजनेस / लेंसकार्ट में बढ़ती निवेशकों की दिलचस्पी! SBI MF ने लगाया ₹100 करोड़ का दांव, आज से खुला IPO

लेंसकार्ट में बढ़ती निवेशकों की दिलचस्पी! SBI MF ने लगाया ₹100 करोड़ का दांव, आज से खुला IPO

लेंसकार्ट का आईपीओ भारतीय बाजार में सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक साबित हो सकता है. SBI MF और राधाकिशन दमानी जैसे दिग्गज निवेशकों की एंट्री से कंपनी की साख और निवेशकों का भरोसा दोनों और मजबूत हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) के आईपीओ से पहले ही बाजार में हलचल तेज हो गई है. देश के सबसे बड़े फंड हाउसों में से एक, एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI MF) ने कंपनी में 100 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है. यह सौदा 402 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर हुआ, जिससे लेंसकार्ट की वैल्यूएशन लगभग 7.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. लेंसकार्ट का आईपीओ इस साल के सबसे चर्चित पब्लिक इश्यू में से एक माना जा रहा है. कंपनी का आईपीओ आज यानी 30 अक्टूबर से खुल रहा है, तो आइए आपको इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

दो निवेश फंड्स से हुआ सौदा

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने यह निवेश अपने दो वैकल्पिक निवेश फंड्स (AIFs) एसबीआई ऑप्टिमल इक्विटी फंड और एसबीआई इमर्जेंट फंड के माध्यम से किया है. इन दोनों फंड्स ने कंपनी की प्रमोटर नेहा बंसल से कुल 24.87 लाख शेयर 402 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे. इससे कुल 100 करोड़ रुपये का द्वितीयक (Secondary) लेन-देन हुआ है. इसका अर्थ है कि यह राशि सीधे कंपनी के पास नहीं गई बल्कि मौजूदा शेयरधारक को मिली है.

दमानी भी दिखा चुके हैं दिलचस्पी

लेंसकार्ट में दिलचस्पी सिर्फ एसबीआई म्यूचुअल फंड ने नहीं दिखाई है. शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने भी हाल ही में एक प्री-आईपीओ डील के तहत लेंसकार्ट में 90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे. यह कंपनी में बढ़ते निवेशकों के भरोसे का संकेत देता है.

आईपीओ 30 अक्टूबर से खुलेगा

लेंसकार्ट का एंकर राउंड 29 अक्टूबर को खुलेगा, जबकि आम निवेशकों के लिए आईपीओ 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा. कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की है. यह राशि फ्रेश इश्यू के रूप में जुटाई जाएगी. इसके अलावा मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 12.76 करोड़ शेयर बेचेंगे. ओएफएस में अपनी हिस्सेदारी बेचने वालों में संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल, सॉफ्टबैंक, केदारा कैपिटल, क्रिसकैपिटल, केकेआर और अल्फा वेव वेंचर्स जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं.

कहां होगा जुटाए धन का उपयोग

कंपनी के संशोधित आरएचपी (RHP) के अनुसार, आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग अगले तीन वर्षों में नए स्टोर्स खोलने, किराये और पट्टे के भुगतान, टेक्नोलॉजी व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, ब्रांड मार्केटिंग और संभावित अधिग्रहणों में किया जाएगा.

लेंसकार्ट की मुनाफे में वापसी

वित्त वर्ष 2025 (FY25) में लेंसकार्ट ने 297 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024 (FY24) में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी का राजस्व भी 23 प्रतिशत बढ़कर 6,652 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

जून 2025 को समाप्त तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी ने 1,894.5 करोड़ रुपये के राजस्व पर 61.2 करोड़ रुपये का लाभ कमाया. इस दौरान कंपनी का EBITDA 336.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो एक साल पहले 183.4 करोड़ रुपये था. यह कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ते निवेशक विश्वास का प्रमाण है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

9 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

9 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

बड़ी खबरें