✕

होम / बिजनेस / 10 दिन बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, एक दिन में निवेशकों ने कमाए ₹8 लाख करोड़

10 दिन बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, एक दिन में निवेशकों ने कमाए ₹8 लाख करोड़

शेयर बाजार में 10 दिनों की गिरावट थम गई, सेंसेक्स और निफ्टी 1% से अधिक चढ़े. मेटल, एनर्जी और आईटी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लगातार 10 दिन की भारी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है. घरेलू शेयर बाजार में आज 10 कारोबारी सत्र की गिरावट पर ब्रेक लगता नजर आया. बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली. दोनों ही इंडेक्स करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार की तेजी में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

यही नहीं बहुत समय बाद आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए. मेटल इंडेक्स करीब 4% चढ़कर बंद हुए. एनर्जी, IT, ऑयल & गैस इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए. वहीं पावर, PSU और ऑटो शेयरों में जमकर खरीदारी हुई. बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंक उछलकर 73,730.23, एनएसई निफ्टी 254.65 अंक की बढ़त के साथ 22,337.30 अंक पर बंद हुआ. 

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 5.02 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), पावर ग्रिड (Power Grid), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर 4.06 फीसदी से लेकर 4.92 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. 

वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) का शेयर 3.25 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank), जोमैटो (Zomato) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 0.02 फीसदी से लेकर 1.64% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 3,244 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,101 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 3,244 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 769 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 88 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 52 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 196 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों की मार्केट कैप में आया उछाल

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 5 मार्च को बढ़कर 393.01 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 4 मार्च को 385.07 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 96,000 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स शेयर बाजार शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

19 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

21 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

22 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

19 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

13 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

15 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

15 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago