✕

होम / बिजनेस / गांव-गांव पहुंचेगी हरित गैस! तमिलनाडु में CBG के लिए GAIL, IRM और IAV ने मिलाया हाथ

गांव-गांव पहुंचेगी हरित गैस! तमिलनाडु में CBG के लिए GAIL, IRM और IAV ने मिलाया हाथ

इस पहल से न केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों को भी नई दिशा मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हरित और सतत ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, IRM एनर्जी लिमिटेड, गेल (इंडिया) लिमिटेड और IAV बायोगैस प्राइवेट लिमिटेड ने एक त्रिपक्षीय समझौते (TPA) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता CBG-CGD सिंक्रोनाइज़ेशन स्कीम** के तहत तमिलनाडु के नमक्कल और तिरुचिरापल्ली क्षेत्रों में कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) के ऑफटेक के लिए किया गया है.

भारत की हरित ऊर्जा रणनीति को मिलेगी नई गति

यह समझौता भारत की स्वच्छ ऊर्जा दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है. इसके तहत कंप्रेस्ड बायो-गैस को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क में शामिल किया जाएगा, जिससे न केवल ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि वेस्ट-टू-एनर्जी समाधान और ग्रामीण विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

IRM एनर्जी के CEO का बयान

IRM एनर्जी लिमिटेड के CEO एम. के. शर्मा ने इस अवसर पर कहा “यह समझौता ऊर्जा वितरण में सतत प्रथाओं के एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हम GAIL और IAV बायोगैस के साथ साझेदारी कर स्वच्छ ईंधन समाधानों को आगे लाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं. यह कदम न केवल हमारी रणनीतिक सोच से मेल खाता है, बल्कि भारत को हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा राष्ट्र बनाने के मिशन में भी योगदान देता है.”

CBG-CGD सिंक्रोनाइज़ेशन स्कीम: हरित भविष्य की आधारशिला

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) द्वारा शुरू की गई CBG-CGD सिंक्रोनाइजेशन स्कीम का उद्देश्य, CGD नेटवर्क में कंप्रेस्ड बायो-गैस और नैचुरल गैस के मिश्रण को बढ़ावा देना है. यह स्कीम भारत के नेट-जीरो लक्ष्य और जलवायु परिवर्तन प्रतिबद्धताओं की पूर्ति की दिशा में सहायक सिद्ध होगी. साथ ही, यह पहल SATAT (Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) योजना के तहत कृषि अवशेषों और ऑर्गेनिक वेस्ट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगी.

3000 SCMD तक बायोगैस का होगा ऑफटेक

इस समझौते के तहत, IRM एनर्जी लिमिटेड IAV बायोगैस प्राइवेट लिमिटेड से प्रति दिन 3000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCMD) तक CBG का ऑफटेक करेगी, जिसे वह अपने नमक्कल और तिरुचिरापल्ली स्थित CGD नेटवर्क के माध्यम से वितरित करेगी. समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान तीनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जो इस साझेदारी के तहत नवाचार, हरित विकास और संयुक्त प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

5 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.