✕

होम / बिजनेस / पोती के हाथ लगा दादा के शेयर मार्केट का खजाना, रातोंरात बन गई करोड़पति, जानिए कैसे?

पोती के हाथ लगा दादा के शेयर मार्केट का खजाना, रातोंरात बन गई करोड़पति, जानिए कैसे?

बेंगलुरु की रहने वाली लड़की की दादा की मृत्यु के बाद एक दस्तावेज हाथ लगा, जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी. पढ़ें कैसे ये लड़की करोड़पति बन गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या हो अगर आप एक सेकेंड में बिना कुछ किए करोड़पति बन जाएं. यह सपना सुनने में अच्छा लगता है मगर, ऐसा होना लगभग असंभव है. हालांकि, ऊपरवाला जब किसी पर मेहरबान हो जाए तो उसे घर के पुराने और भुला दिए गए कागजों में से खजाना मिल जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ प्रिया शर्मा नाम की एक महिला के साथ. उनके दादाजी ने साल 2004 में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के 500 शेयर खरीदे थे. वह इनके बारे में भूल गए और उनकी मौत के बाद यह शेयर उनकी पोती को मिले, जो कि 1.72 करोड़ रुपये के हो चुके थे.

2004 में खरीदे थे 500 शेयर 

बेंगलुरु की रहने वाली प्रिया शर्मा के दादाजी बिजनेसमैन थे. उन्होंने साल 2004 में स्टॉक मार्केट में दांव लगाने का फैसला किया. उन्होंने एलएंडटी के 500 शेयर खरीद लिए. कुछ सालों बाद उनकी मृत्यु हो गई. समय बीतने के साथ ही इन शेयरों का मूल्य बढ़ता रहा. साल 2020 में कोरोना के चलते लोगों को अपने घर लौटना पड़ा. प्रिया ने घर आने के बाद दादाजी के पुराने कागजों को टटोला तो ये शेयर उनके हाथ लगे. यह उनके लिए जीवन बदलने वाला क्षण था. स्टॉक स्प्लिट और बोनस के चलते यह 500 शेयर अब 4500 हो चुके थे. 

लंबी कानूनी प्रक्रिया का करना पड़ा सामना 

रातों-रात प्रिया शर्मा करोड़पति बन गई थीं. हालांकि, इतने पुराने शेयरों का पैसा अब हासिल करना आसान नहीं था. उन्हें मुंबई में प्रोबेट प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी. उन्होंने लार्सन एंड टुब्रो को लेटर लिखा. कंपनी ने उनसे कई औपचारिकताएं पूरी करने को कहा. इसके बाद उन्होंने शेयर समाधान (Share Samadhan) से संपर्क किया. इसके बाद उन्होंने दादाजी की वसीयत को कानूनी प्रक्रिया से प्रोबेट किया. इसमें वसीयत को अदालत में साबित किया गया. 

L&T की सभी शर्तें करनी पड़ी पूरी 

इसके बाद उन्होंने शेयरहोल्डिंग स्टेटमेंट हासिल करने के लिए एलएंडटी से संपर्क किया. कंपनी ने उनसे एक एफिडेविट मांगा. साथ ही डुप्लिकेट शेयर जारी करने के लिए फाइनेंशियल श्योरटी और श्योरटी बॉन्ड की डिमांड की. उन्होंने यह सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं. इनमें एक साल से भी ज्यादा समय लग गया. इसके साथ ही वह करोड़पति बन चुकी थीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

9 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

10 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

3 hours ago