होम / बिजनेस / Adani के संकटमोचक का इस बैंक पर आया दिल, खरीद डाले करोड़ों शेयर

Adani के संकटमोचक का इस बैंक पर आया दिल, खरीद डाले करोड़ों शेयर

राजीव जैन की कंपनी GQG पार्टनर्स ने मुश्किल वक्त में अडानी समूह का काफी साथ दिया था. अडानी की कई कंपनियों में GQG ने निवेश किया हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स को अडानी समूह (Adani Group) का संकटमोचक कहा जाता है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जब अडानी समूह मुश्किलों के भंवर में फंस गया था, तब राजीव जैन के नेतृत्व वाली इस फर्म ने समूह की कंपनियों में निवेश करके दर्शाया था कि अडानी पर भरोसा किया जा सकता है. राजीव जैन के इस विश्वास ने दूसरे निवेशकों को भी Adani Group में विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. अमेरिकी फर्म GQG ने हाल ही में अडानी ट्रांसमिशन में निवेश किया था. राजीव जैन की यह कंपनी अब अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है. कंपनी ने एक प्राइवेट बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. 

इतने करोड़ में हुई डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका स्थित GQG पार्टनर्स ने ब्लॉक डील के जरिए IDFC फर्स्ट बैंक में हिस्सेदारी खरीदी है. राजीव जैन की इस कंपनी ने प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक के 17.1 करोड़ शेयर 1,527 करोड़ रुपए में खरीदें हैं. इस तरह उनकी बैंक में 2.58% हिस्सेदारी हो गई है. यह लेनदेन 89 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से हुआ है. वहीं, वारबर्ग पिंकस के सहयोगी क्लोवरडेल इन्वेस्टमेंट ने IDFC First Bank में 4.2% हिस्सेदारी बेच दी है. जून तिमाही तक, क्लोवरडेल के पास इस बैंक में करीब 7.12% स्टेक था.

किसके पास कितना स्टेक?
IDFC फर्स्ट बैंक में हिस्सेदारी की बात करें, तो पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास इसकी 60.07% हिस्सेदारी है, जबकि प्रमोटरों के पास 39.93%. इस बैंक में केंद्र सरकार की भी 3.94% हिस्सेदारी है. शुक्रवार को IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 0.16% की गिरावट के साथ 93.20 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 2.59% और 1 महीने में 7.00% की तेजी आई है. एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 91.97% का रिटर्न दिया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि GQG पार्टनर्स के इस दांव से क्या बैंक के शेयर और ऊपर चढ़ते हैं.

ऐसा है GQG का पोर्टफोलियो
GQG अडानी ग्रुप पर लगातार भरोसा दिखा रहा है. GQG के फाउंडर, राजीव जैन ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि Adani Group में उनका निवेश दोगुना हो जाएगा. मौजूदा वक्त में इस अमेरिकी फर्म की अडानी एंटरप्राइजेज में 2.67%, अडानी पोर्ट्स में 5.03%, अडानी पावर में 7.73%, अडानी ग्रीन में 3.5% हिस्सेदारी है. कुछ वक्त पहले कंपनी ने अडानी ट्रांसमिशन में भी इन्वेस्ट किया था. GQG ने गौतम अडानी की इस कंपनी में 3% हिस्सेदारी खरीद ली थी. अडानी समूह के अलावा GQG ने ITC, पतंजलि फूड्स, मैक्स हेल्थकेयर आदि कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

NSE IPO: आज आखिरी दिन, 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू; GMP से लिस्टिंग के संकेत

आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में अपर प्राइस बैंड से करीब 48 रुपये ऊपर यानी लगभग 3 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 1,833 रुपये बैठती है.

11 hours ago

SEBI के ‘पसंदीदा रिटायरी’! पूर्व WTM संतोष मोहंती की नई भूमिकाओं पर उठे सवाल

हर कोई योग्य है, हर कोई नियमों का पालन करता है, तो आखिर समस्या क्या हो सकती है? बाजार की अखंडता इससे ज्यादा सुरक्षित कभी महसूस नहीं हुई.

12 hours ago

ब्रिक्स के चार प्रमुख देशों को भारत का निर्यात 34% बढ़ा, चीन को भेजे जाने वाले सामान में 39% उछाल

भारत के निर्यात में ब्रिक्स के प्रमुख देशों की बढ़ती हिस्सेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब देश नए बाजारों में निर्यात बढ़ाने और वैश्विक व्यापार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने पर जोर दे रहा है.

14 hours ago

चिप से सिस्टम तक भारत की तैयारी, 2035 तक 200 अरब डॉलर हो सकता है सेमीकंडक्टर बाजार

सेमीकॉन इंडिया में 52 देशों की भागीदारी और 600 से ज्यादा एग्जीबिटर्स की मौजूदगी, चिप डिजाइन से लेकर एडवांस्ड पैकेजिंग और तैयार इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर भारत का जोर

14 hours ago


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago