✕

होम / बिजनेस / बजट की मार पर मरहम लगाने की कोशिश, LTCG इंडेक्सेशन पर हुआ ये बदलाव  

बजट की मार पर मरहम लगाने की कोशिश, LTCG इंडेक्सेशन पर हुआ ये बदलाव  

नई मोदी सरकार के पहले बजट से आम जनता को जैसी उम्मीद थी, वो उस पर खरा नहीं उतरा. लोगों को खुशी से ज्यादा निराशा हाथ लगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में टैक्स पर जनता को अनगिनत झटके दिए. रियल एस्‍टेट सेक्टर भी वित्त मंत्री के कुछ प्रावधानों से परेशान है. हालांकि, अब इस सेक्टर की परेशानी कम करने और घर खरीदारों को कुछ राहत देने की दिशा में कदा बढ़ाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने रियल एस्‍टेट के लिए लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) व्यवस्था में कुछ संशोधन किए हैं. अब टैक्‍सपेयर्स को इंडेक्सेशन के बिना 12.5% की कम टैक्‍स दर या इंडेक्सेशन के साथ 20% की ऊंची दर के बीच विकल्प चुनने की आजादी दी गई है. यह व्यवस्था 23 जुलाई, 2024 से पहले खरीदी गई संपत्तियों पर लागू होगी.

पहले ये थी व्यवस्था  
सरकार ने यह बदलाव वित्त विधेयक 2024 में संशोधन के जरिए किए हैं. बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों की परेशानी बढ़ाने वालीं टैक्‍स से जुड़ी कई घोषणाएं की थीं. इसमें इंडेक्सेशन बेनिफिट को हटाना और LTCG टैक्‍स को 20% से घटाकर 12.5% करना शामिल था. बता दें कि इंडेक्सेशन के जरिए संपत्ति के खरीद मूल्य को महंगाई के हिसाब से बढ़ाया जाता है. इससे लाभ में कमी नजर आती है और इस वजह से टैक्स भी कम देना होता है. दूसरे शब्दों में कहें तो इंडेक्‍सेशन लाभ के चलते टैक्‍स देनदारी कम हो जाती है. वित्त मंत्री ने बजट में संपत्ति की बिक्री से होने वाले इंडेक्सेशन लाभ को खत्म करने की घोषणा की थी. 

ये भी पढ़ें - पोती के हाथ लगा दादा के शेयर मार्केट का खजाना, रातोंरात बन गई करोड़पति, जानिए कैसे?

इन पर मिलता रहेगा लाभ 
वित्त मंत्री के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हुई, नतीजतन अब सरकार ने बीच का रास्ता निकाला है. अब संपत्ति मालिकों के पास पूंजीगत लाभ पर 20%  या 12.5% टैक्‍स की दर में से कोई एक विकल्प चुनने का मौका होगा. सरकार ने वित्त विधेयक 2024 में यह संशोधन किया है. संशोधित प्रस्ताव के अनुसार, 23 जुलाई, 2024 से पहले मकान खरीदने वाला कोई व्यक्ति या हिंदु अविभाजित परिवार (HUF) इंडेक्सेशन किए बिना 12.5 फीसदी की नई योजना के तहत टैक्‍स देने का विकल्प चुन सकता है. यहां यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि 2001 से पहले अधिग्रहित संपत्तियों को इंडेक्सेशन बेनिफिट मिलता रहेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago