✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी से 24,490 करोड़ रुपये वसूलेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला?

मुकेश अंबानी से 24,490 करोड़ रुपये वसूलेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला?

यह मामला RIL और केंद्र सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई बन गया है, जो ना केवल गैस निकालने के अधिकार से जुड़ा है, बल्कि इसके आर्थिक और राजनीतिक पहलू भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से भारत सरकार को 2.81 अरब डॉलर (करीब 24,490 करोड़ रुपये) की वसूली करनी है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस और उसके साझेदारों द्वारा नेचुरल गैस एक्सट्रैक्शन से जुड़े मामले में अब सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है. इस मामले को लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट बयान दिया है कि सरकार यह राशि वसूलने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला?

यह मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी पार्टनर फर्म्स द्वारा कृष्णा-गोदावरी बेसिन के KG-D6 ब्लॉक से गैस निकालने से जुड़ा है. बता दें, कृष्णा-गोदावरी बेसिन के KG-D6 ब्लॉक से रिलायंस को नेचुरल गैस एक्सट्रैक्शन का अधिकार प्राप्त है, लेकिन सरकार की कंपनी ओएनजीसी (ONGC) का आरोप है कि रिलायंस ने KG-DWN-98/2 ब्लॉक से गैस को ट्रांसफर किया है, जो ओएनजीसी को आवंटित किया गया था. सरकार का दावा है कि रिलायंस और उसकी पार्टनर कंपनियों ने बिना किसी अधिकार के एक अन्य गैस फील्ड से गैस निकाली, जो कि उनके उपयोग के लिए नहीं था. इसके चलते भारत सरकार ने रिलायंस से 1.55 अरब डॉलर की राशि चुकाने की मांग की थी.

सरकार ने रिलायंस को भेजा डिमांड नोटिस

रिलायंस ने इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन कोर्ट में ले जाकर इसे चुनौती दी, और जुलाई 2018 में आर्बिट्रेशन कोर्ट ने सरकार के दावे को खारिज कर दिया था. इसके बाद सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसमें अब सरकार के पक्ष में फैसला आया. 14 फरवरी 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार के पक्ष में निर्णय सुनाया, जिसके बाद सरकार ने रिलायंस से 2.81 अरब डॉलर की डिमांड नोटिस जारी कर दी है.

पेट्रोलियम मंत्री का बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार की यह मांग पूरी तरह से कानूनी और न्यायपूर्ण है. उन्होंने कहा, "हमने पहले ही 2.81 अरब डॉलर की डिमांड की मांग की है, और हम इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए अंत तक कोशिश करेंगे." मंत्री ने यह भी कहा कि फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करना किसी का भी अधिकार है, लेकिन सरकार इस मामले में अपने अधिकार की पूरी वसूली के लिए प्रतिबद्ध है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

17 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

19 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago