✕

होम / बिजनेस / GST कलेक्शन से भरा सरकारी खजाना, सितंबर में हुई कुल 1.73 लाख करोड़ रुपये की वसूली

GST कलेक्शन से भरा सरकारी खजाना, सितंबर में हुई कुल 1.73 लाख करोड़ रुपये की वसूली

सालाना आधार पर 6.5 फीसदी की उछाल के साथ सरकारी खजाने में जीएसटी कलेक्शन के 1.73 लाख करोड़ रुपये आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है. सितंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा जो बीते साल समान अवधि में 1.63 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 6.5 फीसदी ज्यादा है. अगस्त 2024 में 1.74 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन रहा था. जीएसटी रिफंड्स जारी करने के बाद कुल कलेक्शन सितंबर महीने में 4 फीसदी बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपये रहा है. 

पहली छमाही में 10.72 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन 

वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला था जो कि ऑलटाइम हाई है. लेकिन इसके बाद से कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है. मई 2024 में 1.73 लाख करोड़ रुपये, जून में 1.6 लाख करोड़ रुपये, जुलाई 2024 में 1.82 लाख करोड़ रुपये, अगस्त में 1.74 लाख करोड़ रुपये कलेक्शन रहा था. मौजूदा वित्त वर्ष के पहली छमाही में कुल जीएसटी कलेक्शन 10.72 लाख करोड़ रुपये रहा है. 

रिफंड में 31 फीसदी का उछाल

जीएसटी कलेक्शन डेटा के मुताबिक सितंबर महीने में कुल सीजीएसटी कलेक्शन 31,422 करोड़ रुपये, एसजीएसटी कलेक्शन 39,283 करोड़ रुपये, आईजीएसटी वसूली 46,087 करोड़ रुपये और सेस से 11,059 करोड़ रुपये मिले हैं. यानि ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 1,27,850 करोड़ रुपये रहा है जो बीते साल समान अवधि में 1,20,686 करोड़ रुपये रहा था. ग्रॉस इंपोर्ट रेवेन्यू 45,390 करोड़ रुपये रहा है. सितंबर महीने में कुल 20,458 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है जो वर्ष 15,614 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया था.

मणिपुर के GST रेवेन्यू में 33 फीसदी की गिरावट

राज्यों को होने वाले जीएसटी रेवेन्यू पर नजर डालें तो हरियाणा के रेवेन्यू में 24 फीसदी, दिल्ली के 20 फीसदी, महाराष्ट्र के रेवेन्यू में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. तमिलनाडु के रेवेन्यू में भी 5 फीसदी और कर्नाटक में 8 फीसदी बढ़ा है. उत्तर प्रदेश के रेवेन्यू में 3 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर के जीसटी रेवेन्यू में 33 फीसदी की गिरावट सितंहर में देखने को मिली है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 minutes ago